Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ कोरोना कर्फ्यू हटाने पर टीम 9 के साथ बैठक में लेगी अंतिम फैसला
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ कोरोना कर्फ्यू हटाने पर टीम 9 के साथ बैठक में लेगी अंतिम फैसला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
Yogi-Adityanath-3

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कोरोना कर्फ्यू हटाने पर विचार कर रही है. इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ रविवार को टीम 9 के साथ होने वाली बैठक में अंतिम फैसला ले सकते है.

गौरतलब है कि हमीरपुर जिले में पिछले 24 घंटे में एक भी नए केस सामने नहीं आए, जबकि 19 जिले ऐसे हैं, जहां संक्रमण के मामले सिंगल डिजिट में है. कर्फ्यू में ढील को लेकर आज प्रशासन की तरफ से गाइडलाइन जारी की जा सकती हैं.

राजधानी लखनऊ सहित पांच जिले ऐसे हैं जहां अभी रोजाना 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. जबकि बाकी के 50 जिलों में संक्रमण की दर 100 से कम यानी डबल डिजिट में है.

लिहाजा कम संक्रमण दर वाले जिलों के जिलाधिकारियों को कोरोना कर्फ्यू हटाने की छूट दी जा सकती है. सूत्रों का कहना है कि बाजारों को एक साथ खोलने की बजाए इस तरह खोलने की योजना है कि एकदम से भीड़ न बढ़े और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होता रहे.

दरअसल प्रदेश में तेजी से घट रही संक्रमण रेट को देखते हुए सरकार जनता को राहत देने के मूड में है. सूत्रों के मुताबिक कपड़े की दुकान, वैवाहिक वस्तुओं की दुकान, निर्माण से जुड़ी सामग्री की दुकान, 50 प्रतिशत कर्मी क्षमता के साथ बड़ी दुकान या रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति दी जा सकती है.

हालांकि शॉपिंग मॉल, फिल्म थिएटर, सैलून व सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम पर रोक बनी रहेगी. इसी तरह कंटेनमेट जोन की सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा.

यूपी में कोरोना से रिकवरी रेट 97 फीसदी तक पहुंच गया है. जिसके बाद सरकार कर्फ्यू में थोड़ा राहत दे सकती है.24 घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2,287 नये केस

बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2,287 नये केस आए हैं. इसी अवधि में 7,902 संक्रमित व्यक्तियों का सफल उपचार करके डिस्चार्ज किया गया है. राज्य में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है. वर्तमान में यह दर 96.1 प्रतिशत है.

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर में भी कमी देखी जा रही है. राज्य में पिछले 24 घंटों में 3,30,289 कोविड टेस्ट सम्पन्न किये गये. विगत 24 घंटों में टेस्ट पॉजिटिविटी दर 0.8 प्रतिशत रही. प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 87 लाख 56 हजार 628 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं. वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 46,201 एक्टिव मामले हैं.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ब्लैक फंगस का कहर जारी लगभग 65 मामले आये सामने। …..
Next: कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का सीएम योगी ने लिया फैसला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.