Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के मैच 17 सितंबर से होंगे शुरू जाने ?
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

क्या इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के मैच 17 सितंबर से होंगे शुरू जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (10)

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के बाकी बचे मैच 17 सितंबर से फिर से शुरू हो सकते हैं. ये जानकारी एबीपी न्यूज को सूत्रों से मिली है. एक दिन पहले बीसीसीआई की मीटिंग में आईपीएल के बाकी मेचों को यूएई में करवाने का फैसला किया था.

शनिवार को आईपीएल 2021 के फ्यूचर को लेकर बीसीसीआई ने एक मीटिंग बुलाई थी और पिछले साल की सफलता को देखते हुए यूएई को आईपीएल 2021 के बाकी बचे 31 मैचों की मेजबानी के लिए चुना गया.

आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से मुंबई और चेन्नई में हुआ था. करीब 25 दिन तक बीसीसीआई टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने में कामयाब रहा. लेकिन जैसे ही टीमें अहमदाबाद और दिल्ली पहुंची तभी एक साथ कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

बीसीसीआई ने दो मैचों को टालने के बाद आखिरकार तीन मई को 14वें सीजन को स्थगित करने का फैसला किया गया था. बीसीसीआई ने हालांकि पहले ही साफ कर दिया था

कि वह 14वें सीजन के लिए नए विंडो की तलाश करेगा. लीग राउंड और प्लेऑफ के कुल 60 मुकाबले खेले जाने हैं. टूर्नामेंट के स्थगित होने तक 29 मैचों का आयोजन हुआ था. अब बाकी बचे 31 मैच यूएई में खेले जाएंगे.

अगर बीसीसीआई आईपीएल सीजन 14 के बाकी बचे मैचों का आयोजन नहीं करवाता तो उसे करीब 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ता. बीसीसीआई ने हालांकि टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने की तारीखों का एलान नहीं किया है. जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 18 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच आईपीएल 14 के बाकी बचे मैचों का आयोजन हो सकता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के कल से जाने किन किन जिलों में बढ़ेगी सख्ती। ….
Next: आज लखनऊ में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन राधामोहन सिंह

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.