Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हुआ बड़ा हादसा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हुआ बड़ा हादसा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
5de51586bfaa495a2bbf1e33a370ec53_original

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बड़ा हादसा हुआ है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में दो मंजिला मकान का हिस्सा भरभराकर गिर गया. मलबे में दबने के कारण दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा इस हादसे में 8 लोग घायल भी हुए हैं.

घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वाले दोनों मजदूर बताए जा रहे हैं. दोनों मजदूर इसी मकान में अस्थायी तौर पर रह रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया.

घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर क्षेत्र रेड जोन एरिया में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर तुरंत घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया. वरिष्ठ अधिकारियो ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

बता दें कि काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर के तहत निर्माण काय चल रहा है. विश्वनाथ मंदिर परिसर के आसपास पुराने मकानों को गिरा दिया गया है. इनमें से कई मकान जर्जर हालत में थे.

उन्हीं में से ये मकान गिर गया. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी को बाहर निकाला. डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों का नाम अमीनुल (45) और एबाउल (27) है. सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं.

घटना के चश्मदीद आरिफ मोमिन ने बताया कि उसके पिता रात में नाइट शिफ्ट का काम करते लौटे थे. वह लोग लाइब्रेरी में सोते थे, लेकिन गर्मी के कारण इसी मकान में सोने चले गए थे. बताया जा रहा है कि विश्वनाथ मंदिर परिसर के आसपास करीब 167 मकानों को गिराया गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कृशि मंत्री सूर्य प्रताप शाही वर्चुअल राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2021 में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुये
Next: आये जानते है जून में किस किस दिन बैंकों की रहेंगी छुट्टी। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.