Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखीमपुर खीरी समेत इन जिलों को मिली छूट जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद ?
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

लखीमपुर खीरी समेत इन जिलों को मिली छूट जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
gorakhpur-lockdown_1620028871

कोरोना संक्रमण की रफ़्तार पर नियंत्रण के बाद मंगलवार यानी 1 जून को यूपी के तीन और जिलों में आंशिक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई है. प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि लखीमपुर खीरी, गाजीपुर और जौनपुर जिलों में 600 से कम हुए एक्टिव केस के बाद आंशिक कोरोना कर्फ्यू में छूट दी गई है.

उन्होंने बताया कि अब तक पूरे यूपी के 64 जिलों में ढील दी गई है. हालांकि, राजधानी लखनऊ, गौतमबुद्धनगर समेत 11 जिलों में कोरोना कर्फ्यू से कोई राहत नहीं मिलेगी. इन जिलों में पहले की तरह स्कूल, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे. सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, स्‍वीमिंग पूल्स आदि भी पूरी तरह से बंद रहेंगे.

1- कोरोना की रोकथाम से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी एवं शेष सरकारी कार्यालय अधिकतम 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे.

2- निजी कंपनियों के कार्यालय भी मास्क की अनिवार्यता के साथ खोले जा सकेंगे. सैनेटाइजर और दो गज दूरी का पालन जरूरी रहेगा.3- गाइडलाइन के मुताबिक सभी औद्योगिक संस्थान खुलेंगे. नाइट कर्फ्यू के दौरान इनके आइडी कार्ड के हिसाब से इन्हें आने-जाने दिया जाएगा.

4- सब्जी मंडी पहले की ही तरह खुली रहेंगी. हर सब्जी मंडी स्थल में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन जरूरी होगा. जो सब्जी मंडिया घनी आबादी में हैं उसे खुले क्षेत्र में प्रशासन लगवाएगा.

5- रेलवे स्टेशन, बसों में मास्क की अनिवार्यता के साथ ही यात्रा की जा सकती है. इन सभी के एंट्री गेट पर स्क्रीनिंग की सुविधा रहेगी.

6- यूपी ट्रांसपोर्ट की बसें चलेंगी. जितनी सीट उतने यात्री के हिसाब से ही परिवहन होगा. इनमें खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं होगी.

7- रेस्टोरेंट्स में बैठ कर खाने की व्यवस्था बंद रहेगी. सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति होगी.

8- रोड किनारे सभी होटल, ढाबे, ठेला फिर से खुलेंगे.

9- ट्रांसपोर्ट कंपनियों के वेयर हाउस खुलेंगे.

10- सभी धार्मिक स्थल खुलेंगे. इनमें एक बार में सिर्फ 5 लोग ही प्रवेश कर सकते हैं. कंटेनमेंट जोन के धार्मिक स्थल बंद रहेंगे.

11- अंडे मांस और मछली की दुकानों को पर्याप्त साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन का ध्यान रखते हुए बंद स्थान में खोलने की अनुमति होगी.

12- पूरे प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्र एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी.

13- कृषि कार्यों से जुड़ी सभी दुकानें खुली रहेंगी.

14- राजस्व व चकबंदी न्यायालय दो गज दूरी की गाइडलाइन के हिसाब से खोले जाएंगे.

15- स्कूल कॉलेज तथा शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे.

16- कोचिंग संस्थान सिनेमा जिम स्विमिंग पूल क्लब एवं शॉपिंग मॉल पूर्णता बंद रहेंगे.

17- शादी समारोह में सिर्फ 25 लोग ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शामिल हो सकते हैं.

18- अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान कहा। …
Next: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 20 जून तक मानसून आने की उम्‍मीद जताई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.