Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 20 जून तक मानसून आने की उम्‍मीद जताई
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 20 जून तक मानसून आने की उम्‍मीद जताई

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
rain-4-620x400

बढ़ती गर्मी और उमस के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोगों के लिए राहत वाली खबर है. पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक के कई जिलों में मंगलवार को पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी. हालांकि, कुछ जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दोपहर तक प्रदेश के कुछ जिलों में हवा के तेज झोंकों के साथ तेज बारिश का अनुमान है. जिन जिलों दोपहर तक अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई गई है वे जिले हैं- लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई और बलरामपुर.

कुछ और जिले हैं जहां दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इन जिलों में हवा के तेज झोंकों की आशंका नहीं है. जिन जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद है वे हैं- बरेली, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मैनपुरी, एटा, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया

कन्नौज, जालौन, प्रयागराज और भदोही. मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

3 जून से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा. मौसम साफ होने का मतलब यह है कि धूप तेज निकलेगी. इसकी वजह से न सिर्फ तापमान में बढ़ोतरी होगी, बल्कि भीषण उमस का भी सामना करना पड़ेगा.

मानसूनी बारिश के लिए प्रदेशवासियों को अगले 15 से 20 दिनों तक का इंतजार करना पड़ेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मानसून की शुरुआत केरल से हो जाएगी.

हालांकि, इसके यूपी तक पहुंचते-पहुंचते 2 हफ्ते से ज्यादा का समय लग जाता है. अभी तक के अनुमान के मुताबिक, 20 जून के आसपास यूपी में मानसून का आगमन हो सकता है.

Post navigation

Previous: लखीमपुर खीरी समेत इन जिलों को मिली छूट जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद ?
Next: मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कोविड-19 पर केन्द्रित ई-पुस्तक का वर्चुअल माध्यम से विमोचन किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.