Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री के समक्ष कानपुर और आगरा मेट्रो रेल परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री के समक्ष कानपुर और आगरा मेट्रो रेल परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
मुख्यमंत्री के समक्ष कानपुर और आगरा मेट्रो रेल परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष आज उनके सरकारी आवास पर कानपुर और आगरा मेट्रो रेल परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन दोनों मेट्रो रेल परियोजनाओं को समयबद्धता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नगरों में आधुनिक, सुविधाजनक और सस्ती यातायात सुविधाएं त्वरित विकास के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं। इससे समय की बचत तो होती ही है, साथ ही विकास को गति भी मिलती है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार नगरीय क्षेत्रों में अच्छी यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है।
मुख्यमंत्री जी के समक्ष यू0पी0एम0आर0सी0 के प्रबन्ध निदेशक श्री कुमार केशव ने प्रस्तुतीकरण करते हुए कानपुर और आगरा मेट्रो रेल परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कानपुर मेट्रो रेल परियोजना को समय से पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अवगत कराया कि कानपुर मेट्रो रेल परियोजना को सिविल कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए आई0एस0ओ0 सर्टिफिकेशन दिया गया है।
आगरा मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए यू0पी0एम0आर0सी0 के मैनेजिंग डायरेक्टर ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि इस परियोजना का सिविल कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसे भी समय से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के तहत रेल मंत्रालय से कुछ भूमि प्राप्त करने के सम्बन्ध में शासन की मदद का अनुरोध किया। इसी प्रकार आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए नेशनल माॅन्युमेन्ट्स अथाॅरिटी और आर्केलाॅजिकल सर्वे आॅफ इण्डिया से सेण्ट्रली प्रोटेक्टेड माॅन्युमेन्ट्स के सम्बन्ध में क्लीयरेन्स प्राप्त करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव वित्त श्रीमती एस0 राधा चैहान, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव आवास श्री दीपक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार, विशेष सचिव आवास श्रीमती माला श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गोरखपुर मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री को मण्डल स्तरीय समिति/नोडल संस्था स्तर से कार्यवाहियों की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में अवगत कराया
Next: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 10 जून की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू रखने का लिया बड़ा फैसला

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.