Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 10 जून की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू रखने का लिया बड़ा फैसला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 10 जून की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू रखने का लिया बड़ा फैसला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

झारखंड में कोविड के तेजी से कम होते मामलों के बीच राज्य सरकार ने सावधानी के तौर पर ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से लागू लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. राज्य में 10 जून की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लागू रखने का फैसला किया गया है.

इस दौरान जिले के भीतर ई-पास की अनिवार्यता सभी के लिए खत्म कर दी गयी है. साथ ही कम संक्रमण वाले नौ जिलों में जेवर, कपड़ा और जूतों की दूकानों को भी खोलने की छूट दे दी गयी है.

कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने गत 22 अप्रैल से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की थी जो तीन जून तक जारी रहेगी. बुधवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले भले ही कम हुए हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. अतः उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को एक सप्ताह बढ़ाने का निर्णय लिया.

नए लॉकडाउन में जो नई रियायतें दी गयी हैं, उसके अनुसार जिले के अंदर आवागमन के लिए ई-पास की अनिवार्यता खत्म कर दी गयी है, एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन के लिए ई-पास लेना होगा.

इसके तहत झारखंड के जिलों को संक्रमण की गंभीरता के आधार पर वर्गों में बांट कर कम संक्रमण वाले जिलों में कुछ रियायतें देने का निर्णय लिया गया. इसमें राज्य के अधिक कोरोना संक्रमण वाले रांची

जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, देवघर, हजारीबाग, गढ़वा, गुमला और रामगढ़ जिलों में कपड़ा, जेवर और जूता-चप्पल की दुकानें छोड़ अन्य सभी दुकानें खुलेंगी सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक खुल सकेंगी.

इसके अलावा अन्य 15 जिलों में सभी दुकानों को खोलने की इजाजत दी गयी है. राज्य के सभी जिलों में दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खुली रहेंगी लेकिन मॉल और मल्टी ब्रांड वाली दुकानें अभी बंद रहेंगी. साथ ही शादी समारोह में पहले की तरह ही पांबदी रहेगी और सिर्फ 11 लोग ही शादी में शामिल हो सकेंगे.

राज्य में कोविड संक्रमण से मरने वालों और संक्रमित होने वालों की संख्या तेजी से घट रही है. अभी पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड से कुल 14 लोगों की मौत हुई और कोविड से कुल 831 लोग ही संक्रमित हुए. राज्य में कोविड से मृतकों की कुल संख्या 4991 हो गयी है.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के समक्ष कानपुर और आगरा मेट्रो रेल परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना कर्फ्यू में छूट के दौरान लोगों द्वारा लापरवाही बरतने पर जताई नाराजगी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.