Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सिंगर नीति मोहन ने दिया बेटे के जन्म इस अंदाज़ में किया बेबी बॉय का स्वागत
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

सिंगर नीति मोहन ने दिया बेटे के जन्म इस अंदाज़ में किया बेबी बॉय का स्वागत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
navbharat-times (2)

सिंगर नीति मोहन और उनके पति निहार पांड्या पैरेंट्स बने हैं. दोनों ने अपने पहले बच्चे बेबी बॉय का वेलकम किया है. निहार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के जन्म की जानकारी दी और बताया कि नीति और बच्चा दोनों सेफ और स्वस्थ हैं.

निहार ने नीति के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की और लिखा मेरी खूबसूरत पत्नी मुझे अपने छोटे लड़के को वह सब कुछ सिखाने का मौका देती है जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया है.

वह हर दिन मेरे जीवन में और अधिक प्यार फैलाती है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नीति और हमारा बच्चा दोनों स्वस्थ और ठीक हैं. आज मुंबई में इस बादल और बरसात के दिन सूरज की रोशनी की तरह आया है.

नीति मोहन-निहार पांड्या बने पैरेंट्स, सिंगर ने दिया बेटे को जन्म | Singer  Neeti Mohan and Nihaar Pandya blessed with baby boy actor pens heart  warming post for wife ps

ब्लैक एंड व्हाइट उसी फोटो शेयर करते हुए नीति ने लिखा हमारा परिवार, निहार पांड्या और मैं कल हमारे बेबी बॉय का स्वागत करके खुश हैं. इस नन्हे-मुन्नों को अपनी बाहों में पकड़ना अब तक का सबसे असली एहसास है हम बहुत खुश हैं और प्यार और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं.

आपको बता दें कि नीति मोहन और निहार पांड्या ने 15 फरवरी, 2019 को सात फेरे लिए थे. ये लव मैरिज थी. हैदराबाद में हुई इस शाही शादी के चर्चे खूब हुए थे. सोशल मीडिया इस शादी की तस्वीरों को लेकर क्रेज़ काफी समय तक रहा था.

नीति जहां कमाल की गायिका हैं तो वहीं निहार बेहतरीन अभिनेता हैं जो मणिकर्णिका जैसी फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं. वहीं नीति की बात करें तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं नीति ने कई बेहतरीन गाने बॉलीवुड को दिए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार किये सवाल
Next: हॉलीवुड अभिनेत्री रिहाना ने करवाया बिकिनी बोल्ड फोटोशूट

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.