Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार किये सवाल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार किये सवाल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने सरकार के उस दावे पर सवाल उठाए जिसमें कहा गया कि जून में 12 करोड़ वैक्सीन आएंगी.

प्रियंका गांधी ने सरकार से सवाल किया कि क्या दोनों कंपनियों की उत्पादकता में 40 फीसदी का इजाफा हो गया है. इसके अलावा उन्होंने सरकार से वैक्सीन बजट के 35 हजार करोड़ रुपये पर भी सवाल किया है.

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को एक ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा मई में वैक्सीन उत्पादन क्षमता 8.5 करोड़ थी जबकि वैक्सीन उत्पादन 7.94 करोड़ हुआ. वहीं, 6.1 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई.

मई
वैक्सीन उत्पादन क्षमता: 8.5 करोड़
वैक्सीन उत्पादन: 7.94 करोड़
वैक्सीन लगी: 6.1 करोड़

जून: सरकारी दावा 12 करोड़ वैक्सीन आएँगी

कहां से? क्या दोनों वैक्सीन कंपनियों की उत्पादकता में 40% का इजाफा हो गया? वैक्सीन बजट के 35000 करोड़ कहाँ खर्च किए?

अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 3, 2021

उन्होंने कहा कि जून में सरकार ने 12 करोड़ वैक्सीन के उत्पादन का दावा किया है. प्रियंका ने इस पर सवाल किया, क्या दोनों वैक्सीन कंपनियों की उत्पादकता में 40% का इजाफा हो गया? वैक्सीन बजट के 35000 करोड़ कहाँ खर्च किए? अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा.

बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने बुधवार को भी वैक्सीन को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन उत्पादन करने वाला देश है. इसके बावजूद देश में सिर्फ 3.4 फीसदी लोगों का ही पूर्ण टीकाकरण हो पाया है. भारत के भ्रमित टीकाकरण कार्यक्रम के लिए कौन जिम्मेदार है?

Post navigation

Previous: अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए लिखें डायरी होंगे कई फैयदे
Next: सिंगर नीति मोहन ने दिया बेटे के जन्म इस अंदाज़ में किया बेबी बॉय का स्वागत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.