Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सरकार ने किसानो के लिए शुरू किया मिनी किट कार्यक्रम दे रही फ्री बीज
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सरकार ने किसानो के लिए शुरू किया मिनी किट कार्यक्रम दे रही फ्री बीज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने बुधवार को किसानों को दलहन और तिलहन की ऊंची पैदावार वाली बीजों के वितरण से जुड़ा एक ‘मिनी किट’ कार्यक्रम शुरू किया. ये मिनी किट राष्ट्रीय बीज निगम नैफेड और गुजरात राज्य बीज निगम जैसी राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही हैं और केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के जरिए इनके लिए पूर्ण वित्त पोषण कर रही है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बीज ‘मिनी किट’ कार्यक्रम की शुरुआत कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा किसानों को दलहन और तिलहन की ऊंची पैदावार वाली बीजों के वितरण के साथ हुई.

तोमर ने कहा कि केंद्र राज्यों के सहयोग से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत दलहन और तिलहन का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों कार्यान्वयन करती है.

दलहन और तिलहन का बढ़ा उत्पादनकृषि मंत्रालय ने कहा कि 2014-15 से दलहन और तिलहन का उत्पादन बढ़ाने पर नये सिरे से ध्यान दिया जा रहा है. तिलहन का उत्पादन 2014-15 में 2.751 करोड़ टन से बढ़कर 2020-21 में 3.657 करोड़ टन हो गया. इसी तरह दलहन का उत्पादन इस अवधि में 1.715 करोड़ टन से बढ़कर 2.556 करोड़ टन हो गया.

मिनी किट कार्यक्रम के तहत बीजों का वितरण 15 जून, 2021 तक जारी रहेगा ताकि किसानों को खरीफ फसलों की बुआई से पहले बीज मिल जाएं. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसानों को दलहन के कुल 20,27,318 मिनी किट, सोयाबीन के आठ लाख से ज्यादा मिनी किट और मूंगफली के 74,000 मिनी किट निशुल्क दिए जाएंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को समस्याओं से घबराना नहीं बल्कि चुनौती मान कर स्वीकार कर चाहिए
Next: राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से समस्त नगरीय स्थानीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षदगणों से संवाद किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.