Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : वैक्सीनेशन अभियान को लेकर योगी सरकार ने अफसरों को दिए ये निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश : वैक्सीनेशन अभियान को लेकर योगी सरकार ने अफसरों को दिए ये निर्देश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
vaccination-13

यूपी में वैक्सीन महाभियान की शुरुआत की गई है. सरकार ने जून के महीने में 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है. सरकार इस अभियान के प्रति बेहद गंभीर है. यही वजह है कि वैक्सीनेशन में किसी तरह की लापरवाही भारी पड़ेगी.

वैक्सीनेशन अभियान को लेकर योगी सरकार ने अफसरों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं. मुख्यमंत्री योगी ने वैक्सीनेशन अभियान को और रफ्तार देने के निर्देश भी अफसरों को जारी किए हैं, ताकि तय समय पर वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा किया जा सके.

1 जून से शुरू हुए वैक्सीनेशन महाभियान के तहत पिछले 24 घंटे में साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है. मुख्यमंत्री योगी ने वैक्सीन सेंटरों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन हर हाल में कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने प्रदेश के लोगों से अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवर है. केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार सभी नागरिकों को बहुत जल्द टीका कवर देने के लिए काम कर रही है.

अब तक प्रदेश में कुल 1 करोड़ 90 लाख 48 हजार 748 डोज लगाए जा चुके हैं. सभी 75 जिलों में 18 से अधिक आयु के लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है. पिछले 24 घंटे में साढ़े तीन लाख लोगों ने वैक्सीन की डोज ली है. सीएम ने वैक्सीनेशन क्षमता में और बढ़ोत्तरी करने के भी निर्देश अफसरों को दिए हैं, ताकि प्रदेश के हर नागरिक को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन कवर दिया जा सके.

Post navigation

Previous: केरल में कोरोना के इतने 18,853 नए मामले आने पर 5-9 जून तक लगाए ये प्रतिबंध
Next: आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर बुलाई अहम् बैठक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.