Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर बुलाई अहम् बैठक
  • देश
  • मुख्य समाचार

आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर बुलाई अहम् बैठक

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल बीजेपी के सभी राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बैठक में कोरोना काल के दौरान बीजेपी की ओर से किये गए

कार्यो की समीक्षा करेंगे साथ ही आगे के कार्यो के लिए रणनीति बनेगी. 5 और 6 जून को होने वाली इस बैठक में सभी राज्यों के प्रभारियों से संगठन को लेकर भी बातचीत होगी.

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक का फोकस 2022 की शुरुआत में होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों पर होगा. इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा व मणिपुर शामिल हैं. पंजाब को छोड़कर बाकी 4 राज्यों में बीजेपी की सरकार है. बैठक में चुनावों को लेकर और मौजूदा हालात पर भी मंथन होगा.

गौरतलब है कि चुनाव की तैयारियों से पहले बीजेपी ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के हालात का जायजा लेने के लिए हाल ही में बीएल संतोष को भेजा था. पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने हाल में ही पहले देहरादून पहुंचकर संगठन की समीक्षा की और उसके बाद लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के संग़ठन की समीक्षा की.

कोरोना के बीच पार्टी की छवि सुधारने के लिए ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता आम लोगों के बीच जाकर उनकी मदद करेंगे. कोरोना संकट के दौरान परेशान लोगों की सहायता करने का लक्ष्य रखा गया है.

सबसे ज्यादा फोकस उत्तर प्रदेश पर ही है. 5 व 6 जून को बीजेपी की होने वाली बैठक इसलिए काफी महत्वपूर्ण है संगठन के साथ-साथ चुनावी राज्यों के लिए भी रणनीति तैयार हो सकती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : वैक्सीनेशन अभियान को लेकर योगी सरकार ने अफसरों को दिए ये निर्देश
Next: देश में ब्‍लैक फंगस के मामलो में आई तेजी जिसको देखते हुए प्रियंका गांधी ने जताई चिंता

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.