Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल के साथ ओपीडी सेवा आज से शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल के साथ ओपीडी सेवा आज से शुरू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

यूपी में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है. जिसके चलते प्रदेश भर के सभी सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार से कोविड प्रोटोकॉल के साथ ओपीडी सेवा शुरू हो गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के अतिरिक्त अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों की भर्ती करने और उनको समय से इलाज की सुविधाएं देने के आदेश जारी किए थे.

इसके बाद से सामान्य मरीज भी अस्पतालों में डॉक्टरों को दिखा सकेंगे. अब उचित सलाह लेकर ऑपरेशन कराना उनके लिए आसान हो जाएगा. संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिन मरीजों के ऑपरेशन तीन महीने से रूके हुए हैं. उनके आपरेशन भी अब से हो सकेंगे. वहीं गर्भवती महिलाओं के साथ बच्चों को भी चिकित्सीय सुविधाएं मिलने से उनको राहत मिलेगी.

आदेश में यह भी कहा गया है कि सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आउट पेशेंट और इन पेशेंट सेवाएं शुरू की जाए. यदि इन केंद्रों पर किसी रोगी का इलाज चल रहा है, तो रोगी को लेवल 2 सुविधा में स्थानांतरित किया जाए. ताकि उचित स्वच्छता गतिविधि के बाद सेवाएं शुरू की जा सकें.

प्रदेश के 65 जिलों में दी गई कोरोना कर्फ्यू में छूटइससे पहले सीएम योगी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना के लिए प्रोत्साहित किया जाए. जिससे वे बीमारी के इलाज में मददगार बनी ई-संजीवनी और ‘टेलीकन्सल्टेशन’ का इस्तेमाल करें.

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सरकार इसके जरिए गंभीर मरीजों को घर पर ही इलाज की सुविधाएं दे रही हैं. इस दौरान उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 94 फीसदी गिरावट आने के कारण 65 जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट दे दी गई हैं.

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 3.19 लाख टेस्ट के बावजूद पिछले 24 घंटे में सिर्फ 1,175 पॉजिटिव केस मिले. अब रिकवरी रेट भी 97.4 प्रतिशत हो गई है.

अब तक कुल 5 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं. प्रसाद के मुताबिक प्रदेश के2 जिलों में अब जीरो केस हैं, जबकि 37 जिलों में सिर्फ सिंगल डिजिट में केस सामने आए है. शेष जिलों में डबल डिजिट में केस हैं

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने एक दर्जन से अधिक अफसरों के तबादले चलाई तबादला एक्सप्रेस
Next: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3T यानी ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ की नीति से हुआ बड़ा फायदा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.