Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3T यानी ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ की नीति से हुआ बड़ा फायदा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3T यानी ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ की नीति से हुआ बड़ा फायदा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के 3T यानी ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ की नीति से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में बड़ी सफलता मिल रही है. शुक्रवार को 3.19 लाख टेस्ट के बावजूद पिछले 24 घंटे में सिर्फ 1175 पॉजिटिव केस मिले.

अब रिकवरी रेट भी 97.4 प्रतिशत हो गई है. अब तक कुल 5 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं. अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के2 जिलों में अब जीरो केस हैं, जबकि 37 जिलों में सिर्फ सिंगल डिजिट में केस सामने आए है.

शेष जिलों में डबल डिजिट में केस हैं. उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों ने पीक टाइम में एक लाख से अधिक केस रोज आने की आशंका जताई थी. लेकिन 3T फार्मूले से टेस्ट बढ़ रहे हैं और पॉजिटिव केस कम हुए है.

बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1,268 मामले प्रकाश में आए हैं. इसी अवधि में 4,260 संक्रमित व्यक्तियों का सफल उपचार करके डिस्चार्ज किया गया है. प्रदेश में 30 अप्रैल, 2021 को संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक एक्टिव मामले 3,10,783 थे.

वर्तमान में संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 25,546 हो गयी है. इस प्रकार विगत 30 अप्रैल के सापेक्ष एक्टिव मामलों की संख्या में 2,85,237 की कमी आयी है.

राज्य में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है. वर्तमान में यह दर बढ़कर लगभग 97.3 प्रतिशत हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर में भी कमी देखी जा रही है.

राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,40,411 कोविड टेस्ट सम्पन्न हुए हैं. प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 4 लाख 5 हजार 30 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं.सामुदायिक रसोई करा रही लोगों को निशुल्क भोजन

योगी सरकार की ओर से कोविड अस्पतालों में भी मरीजों के तीमादारों के लिए कम्युनिटी किचन बनवाए गए हैं. सरकार की पहल को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के सभी नगर निगमों ने सामुदायिक रसोई की शुरुआत की है.

इसके माध्यम से शहर में बस्तियों और जरूतमंदों को रोजाना भोजन कराया जा रहा है. महापौर, पार्षद और नगर निगम कर्मचारी इस काम में तेजी से जुटे हुए हैं.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल के साथ ओपीडी सेवा आज से शुरू
Next: जाने 4 जून के पंचांग से शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.