Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूरिक एसिड बढ़ने पर जंक फ़ूड से रहे दूर करें ये परहेज
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

यूरिक एसिड बढ़ने पर जंक फ़ूड से रहे दूर करें ये परहेज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (7)

यूरिक एसिड बढ़ना शरीर में कई तरह की दिक्कतों को बढ़ाता है. ये केवल तलवों और एड़ियों में ही दर्द की वजह नहीं बनता है बल्कि गठिया की बीमारी को भी आमंत्रित करता है. दरअसल शरीर में प्यूरिन नामक तत्व के टूटने से यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ती है.

वैसे यूरिन के ज़रिये ज्यादातर यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकल जाता है. लेकिन जब यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में ज्यादा बढ़ जाती है तो ये क्रिस्टल्स के रूप में जॉइंट्स और बोन्स के बीच इकठ्ठा होने लगती है.

जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द, तलवों में दर्द, किडनी में दिक्कत और गठिया जैसी दिक्कत होने लगती है. इसलिए ज़रूरी है कि शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कंट्रोल किया जाये.

जो कि काफी हद तक खानपान को नियंत्रित करके किया जा सकता है. आइये आज जानते हैं कि शरीर में अगर यूरिक एसिड बढ़ रहा हो तो किन फूड्स से परहेज़ करने से इसकी मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है.

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर आपको प्रोटीन युक्त चीजों से परहेज़ करना चाहिए. वरना ये आपकी दिक्कत को कई गुना बढ़ा सकते हैं. यूरिक एसिड बढ़ने पर दूध, दूध से बनी चीजें, डेयरी प्रोडक्ट, दही, पनीर, पालक, राजमा, हरी मटर, नट्स, स्प्राउट्स, सोया, अंडा, बीज, चिकन और दालों जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए.

ऐसे ड्रिंक्स से उन लोगों को दूरी बनाकर रखनी चाहिए जिनके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ी हुई है. इन लोगों को सॉफ्टड्रिंक्स, सोडा, कोल्डड्रिंक, शिकंजी, अल्कोहल

चाय और कॉफी जैसी चीजों से दूरी बना कर रखना चाहिए. इन ड्रिंक्स के सेवन से यूरिक एसिड और भी ज्यादा बढ़ सकता है जिससे शरीर में कई दिक्कतें हो सकती हैं.

नॉनवेज और सी फूड पसंद करने वाले लोग भी अपना यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए इन चीजों को नज़रअंदाज़ करें. ऐसा न करने पर यूरिक एसिड और भी ज्यादा बढ़ सकता है

और अर्थराइटिस के दर्द को बढ़ा सकता है. इसलिए चिकन, तीतर, हिरन जैसे अन्य जीवों का मांस खाने से दूर रहें. तो वहीं केकड़ा, झींगा, मैकेरल मछली और टूना मछलियों का भी सेवन भी न करें.

यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकने के लिए चिप्स,पापड़, पिज़्ज़ा, बर्गर जैसे जंक फूड और तली हुई चीजों से भी आपको दूरी बना लेनी चाहिए. साथ ही चटपटे खाद्य पदार्थ, ऑयली फ़ूड, सोया मिल्क, खट्टे फल

सोयाबीन,आइसक्रीम, खमीर युक्त भोजन, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, सफेद ब्रेड, केक, बिस्किट और कोको जैसी चीजों को भी अपनी डाइट से दूर रखना चाहिए. ये आपके स्वास्थ के लिए काफी बेहतर होगा और आप शरीर में बढ़ रहे यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी हद तक कामयाब हो सकेंगे.

Post navigation

Previous: वट सावित्री अमावस्या व्रत जाने जब है और क्या है शुभ मुहूर्त
Next: गुजरात में कोरोना के आये 24 घंटों में लगभग 1000 नए मामले

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.