Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गुजरात में कोरोना के आये 24 घंटों में लगभग 1000 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

गुजरात में कोरोना के आये 24 घंटों में लगभग 1000 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप अभी जारी है. इस बीच गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में सात जून से निजी और सरकारी दोनों कार्यालयों में 100 फीसदी कर्मचारियों को आने की अनुमति दी जाएगी.

गुजरात में आज से लॉकडाउन में भी ढील दी गई है. राज्य के 36 जिलों में आज से सभी दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे की बीच खुल रही हैं. वहीं, रेस्टोरेंट द्वारा होम डिलिवरी की सुविधा रात में 10 बजे तक जारी रहेगी. हालांकि सभी जिलों में 4 जून से 11 जून तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा.

वहीं अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में म्यूकरमाइकोसिस मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. चिकित्सा अधीक्षक ने बताया अबतक म्यूकरमाइकोसिस के 850 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिसमें से 395 अभी भर्ती हैं. कल 24 मरीज भर्ती हुए. कल 17 सर्जरी हुई. प्रतिदिन 1-2 मौतें होती हैं.

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,207 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 8 लाख 13 हजार 270 तक पहुंच गई.

राज्य में 17 और मरीजों की संक्रमण से मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 9,890 तक पहुंच गई. दिन में 3,018 मरीजों को छुट्टी दे दी गई. राज्य में अब ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 7,78,976 हो गई. राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95.78 प्रतिशत रही.

गुजरात में अब 24,404 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 429 वेंटिलेटर पर हैं. अहमदाबाद शहर में सबसे अधिक 191 मामले आए. राज्य में अब तक कुल 1 करोड़ 76 लाख 39 हजार 673 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है. कल 1.75 लाख लोगों को टीका लगाया गया.

Post navigation

Previous: यूरिक एसिड बढ़ने पर जंक फ़ूड से रहे दूर करें ये परहेज
Next: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पत्नी का 70वां जन्मदिन मनाने के लिए ली छुट्टी घर पर मनाया जश्न

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.