Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कुछ ढील के साथ लॉकडाउन को बढ़ाया आगे
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कुछ ढील के साथ लॉकडाउन को बढ़ाया आगे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
coronavirus1-1620446839

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य में कुछ ढील के साथ लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. राज्य सरकार ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि लॉकडाउन 14 जून तक लागू रहेगा. सरकार ने स्टैंडअलोन रिटेल, सब्जी और मीट की दुकानों को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच काम करने की अनुमति दी है.

सरकारी ऑफिस 30 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ काम शुरू कर सकेंगे. हालाकि, यह छूट उन 11 जिलों पर लागू नहीं होंगी जहां कोविड-19 मामले अधिक हैं. इनमें कोयंबटूर, नीलगिरी, तिरुप्पुर, इरोड, सलेम, करूर, नमक्कल, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, और मयिलादुथुराई शामिल हैं,

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने 10 मई से दो हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया था. लॉकडाउन की मियाद को खत्म होने पहले ही बिना किसी छूट के 24 मई से बढ़ा दिया गया था. लॉकडाउन के दौरान फार्मेसी, पशु चिकित्सा फार्मेसी दूध सप्लाई, पीने का पानी तथा दैनिक समाचार पत्र वितरण आदि को छूट दी गई थी.

तमिलनाडु में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आ रही है. इसे देखते हुए ही सरकार ने नियमों मे कुछ ढील दी है. तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के शुक्रवार को जारी मुताबिक राज्य में कोरोना के 22,651 नए मामले सामने आए जबकि 463 लोगों की मौत हुई.

देश मे कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन मौत की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 20 हजार 529 नए कोरोना केस आए और 3380 संक्रमितों की जान चली गई है.

वहीं 1 लाख 97 हजार 894 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 80,745 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले इतने कम कोरोना केस 6 अप्रैल (1.15 लाख) को दर्ज किए गए थे.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने लोगो से की वैक्सीन लगवाने की अपील देखे वीडियो। .
Next: राष्ट्र राजधानी दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया शुरू ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे बाजार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.