Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गर्मियों के मौसम में खूब खाये जामुन डायबिटीज की बीमारी में मिलेगा फायदा
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

गर्मियों के मौसम में खूब खाये जामुन डायबिटीज की बीमारी में मिलेगा फायदा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
main-qimg-8b732f6182421737ddc2c03ab7d968b0

कई फल ऐसे में जिनके औषधीय गुण बहुत ज्यादा होते हैं. उन्हीं में से एक है जामुन, जो देखने में काला और काफी छोटे साइज का फल होता है. जामुन खाने में भी स्वाद लगते हैं और इसके अनेक फायदे भी हैं.

गर्मियों में आपको जगह-जगह जामुन बिकते हुए नज़र आ जाएंगे. आयुर्वेदिक उपचार में जामुन का कई बीमारियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जामुन खाने से डायबिटीज की बीमारी में बहुत फायदा मिलता है.

डाइजेशन, दांतों, आंखों, पेट और किड़नी के लिए जामुन काफी फायदेमंद है. जामुन में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेड, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं. जामुन बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. जानते हैं छोटा सा जामुन कितने फायदेमंद है.

  • त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद- जामुन खाने और जामुन के पत्तों और छाल लगाने के त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते हैं. जामुन की छाल खून को साफ कर त्वचा से जुड़े रोग दूर करती है. जामुन का रस त्वचा पर लगाने से पिम्पल्स नहीं होते हैं. इसके अलाव जामुन रस आंखों को भी कई तरह के विकार से बचाता है.
  • दांत के दर्द में आराम- दांतों के लिए भी जामुन फायदेमंद होता है. जामुन के पत्तों की राख बनाकर दांत और मसूड़ों पर मलने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं. जामुन के रस से कुल्ला करने पर पाइरिया भी ठीक हो जाता है.
  • पीलिया में जामुन के फायदे- पीलिया में भी जामुन बहुत फायदा करता है. जामुन के 10-15 मिली रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से पीलिया का असर कम हो जाता है. इससे खून की कमी भी दूर होती है.
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद- जामुन डायबिटीज में भी बहुत फायदेमंद होती है. शगुर के मरीजों को 100 ग्राम जामुन की जड़ को साफ करते उसमें 250 मिली पानी मिलाकर पीसना है. अब इसमें आप 20 ग्राम मिश्री डालकर सुबह-शाम खाने से पहले पिएं. मधुमेह में इससे फायदा मिलेगा.
  • पथरी के इलाज में जामुन का इस्तेमाल- किडनी में स्टोन होने पर भी जामुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. जामुन खाने से छोटे साइज की पथरी भी गल जाती है. इसके लिए आप 10 मिली जामुन के रस में 250 मिग्रा सेंधा नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार रोज पीएं. इससे पेशाब के रास्ते पथरी टूटकर बाहर निकल जाती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर आई भारी गिरावट जाने आज के क्या है भाव ?
Next: चुकंदर, गाजर, नींबू और लहसुन का जूस पीने से कई बीमारिया होती है दूर जाने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.