Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चुकंदर, गाजर, नींबू और लहसुन का जूस पीने से कई बीमारिया होती है दूर जाने
  • जीवन शैली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

चुकंदर, गाजर, नींबू और लहसुन का जूस पीने से कई बीमारिया होती है दूर जाने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं. ऐसे में हार्ट संबंधी रोग सबसे ज्यादा हो रहे हैं. हार्ट प्रोबलम बढ़ने के पीछे अनहेल्दी लाइस्टाइल ज्यादा जिम्मेदार है. वहीं स्मोकिंग की आदत हार्ट अटैक को बढ़ावा देती है.

दरअसल धमनियों में थक्के जमने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है. धमनियों में खून के थक्के जमने से वाहिकाओं का रास्ता संकुचित हो जाता है. ऐसी स्थिति में ब्लड फ्लो सही से नहीं होता, शरीर में थक्के फटने लगते हैं और इससे हार्ट अटैक आता है.

  • गाजर और चुकंदर का जूस- गाजर और चुकंदर का जूस पीने से धमनियां साफ होती हैं. चुकंदर से ब्लड प्रेशर भी कम होता है. चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं जो शरीर में जाकर निट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं. निट्रिक ऑक्साइड धमनियां को खोलता है और लचीला बनाता है. वहीं गाजर में नाइट्रेट होता है जिससे ब्लड फ्लो अच्छा होता है. ब्लड वेसेल को खोलने का ये एक अच्छा उपाय है. गाजर में बेटा कैरोटीन होता है जो ब्लड वेसेल को क्लीन करता है. दिल के मरीजों के लिए ये जूस बहुत फायदेमंद है.
  • अदरक, लहसुन और नींबू रस- किचन में पाए जाने वाले अदरक, लहसुन और नींबू भी हार्ट के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है. इनका सेवन करने से आप हार्ट अटैक के खतरे से बच सकते हैं. अदरक, लहसुन और नींबू का जूस धमनियां को साफ करता है. इस जूस को आप घर पर भी बना सकते हैं. इसके लिए एक लहसुन की गट्ठी को ग्रेट कर लें उसमें एक इंच अदरक का टुकड़ा मिला लें. अब इस रस में एक नींबू निचोड़ लें. अब इन तीनों चीजों को गुनगुने पानी में उबाल लें और थोड़ा ठंडा करके पी लें. लहसुन नेचुरल ब्लड थिनर के रुप में काम करता है. इस जूस को पीने से कोलेस्ट्रोल भी कम होता है. ब्लड वेसेल में ब्लॉक भी कम होता है. वहीं अदरक से धमनियों की वॉल्स को मजबूती मिलती है. नींबू में विटामिन सी और फ्लेवनोइड्स जैसे तत्त्व होते हैं जिससे ब्लड वेसेल साफ होती हैं.
  • खीरा, पुदीना और सेलेरी का जूस- ये जूस भी हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद है. खीरा में सोलेबल फाइबर होता है जिससे धमनियां साफ होती हैं. खीरा में पोलीफेनोल्स होते हैं जिससे ब्लड वेसेल साफ होते हैं और ब्लड फ्लो अच्छा होता है. वहीं ताजा पुदीने की पत्तियां ब्लड वेसल्स को सिकुड़ने से बचाती हैं. पुदीना से हाई ब्लड प्रेशर भी कम होता है. वहीं सेलेर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. जिसमें विटामिन ए और विटामिन के होते हैं इससे धमनियों से खराब कोलेस्ट्रोल कम होता है.
  • ब्रोकली, पालक और गोभी का जूस- गोभी, ब्रोकली और पालक का जूस भी काफी फायदेमंद है. इस जूस में कैरोटेनोइड्स होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं. ये जूस शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है. इनमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा होता है. जिससे ब्लड सर्कुलेन ठीक रहता है और हार्ट भी सेहतमंद रहता है.
  • खट्टे जूस- आपको डाइट में खट्टे फल जरूर शामिल करने चाहिए. इसमें संतरा, नींबू, अंगूर का जूस आप शामिल कर सकते हैं. खट्टे फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो इंफ्लामेशन को कम करते हैं और ब्लड क्लॉट को कम करते हैं. खट्टे फलों के जूस से हार्ट डिजीज भी कम हो जाती हैं. खट्टे फलों का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है.

Post navigation

Previous: गर्मियों के मौसम में खूब खाये जामुन डायबिटीज की बीमारी में मिलेगा फायदा
Next: इन सस्ते फलों से बनाये अपने शरीर को मजबूत विटामिन C से भरपूर खाने को करे शामिल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.