Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महिला ने बच्ची को पॉलीथिन में डालकर नाले में फेंका
  • राज्य

महिला ने बच्ची को पॉलीथिन में डालकर नाले में फेंका

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

हरियाणा के कैथल में एक पॉलीथिन में डालकर नाले में फेंक दी गई नवजात बच्ची को आवारा कुत्तों ने बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। फिलहाल बच्ची का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि डोगरां गेट इलाके में एक महिला ने गुरुवार को तड़के नवजात बच्ची को पॉलीथिन में डालकर नाले में फेंक दिया था। यह घटना वहां पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह करीब पांच बजे कुछ आवारा कुत्तों ने थैली को नाले से निकाला और भौंकने लगे, जिससे लोगों का ध्यान गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. कंसल ने बताया कि पुलिस बच्ची को सुबह करीब छह बजे अस्पताल लेकर आई और डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। उन्होंने बताया कि बच्ची का वजन 1150 ग्राम है पर उसके हाथ-पैरों पर चोटें हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही बच्ची ठीक हो जाएगी उसे बाल संरक्षण विभाग को सौंप दिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां को ढूंढने की कोशिश जारी है और उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सर्वना भवन के संस्थापक का चेन्नई के अस्पताल में निधन
Next: INDIAN WOMAN: भारतीय टीम ने ओलम्पिक क्वालीफायर्स में जगह पक्की की

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.