Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बढ़ते वजन को कम करने के लिए अपनाये तुलसी और अजवाइन का पानी
  • जीवन शैली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बढ़ते वजन को कम करने के लिए अपनाये तुलसी और अजवाइन का पानी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

ज्यादा खाने और दिनभर बैठे रहने से वजन बढ़ने की समस्या से जूझना पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो शरीर को डिटॉक्स करना बहुत ही जरूरी है.

अगर आपका वजन अनहेल्‍दी और तला-भुना खाने की वजह से बढ़ रहा है तो इसे कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं. बॉडी को डिटॉक्‍स करके वेट लॉस करने वाले कुछ अच्‍छे ड्रिंक्स के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए.

हालांकि वजन कम करना आसान काम नहीं है. शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में थोड़ा समय लगता है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि फैट युक्त सभी खाद्य पदार्थ और विषाक्त पदार्थ सीधे शरीर की मेटाबॉलिक रेट को प्रभावित करते हैं जो आगे चलकर वजन कम करना मुश्किल बना देते हैं. इस एक्‍स्‍ट्रा वजन को कम करने का एक आसान तरीका अपने डाइट में बदलाव करना हो सकता है.

इसके लिए डाइट में डिटॉक्स ड्रिंक्स जोड़ना पड़ेगा. तुलसी और अजवाइन का ड्रिंक आपको जल्दी वजन कम करने में मदद कर सकता है. तुलसी और अजवाइन का पानी सिंपल डिटॉक्स वॉटर की तरह काम करता है जिसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं.

यह वजन घटाने में फायदेमंद साबित हो सकता है. डिटॉक्स करने के बाद तुलसी मेटाबॉलिज्‍म और वेट लॉस को बढ़ावा देती है. वहीं अजवाइन पेट में गैस्ट्रिक जूस को रिलीज करने में मदद करता है

तुलसी-अजवाइन का ड्रिंक बनाने का तरीका

-रात-भर एक चम्मच सूखे अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगो दें.
-अगले दिन सुबह 4 से 5 तुलसी के पत्तों के साथ अजवाइन युक्त पानी को उबालें.
-पानी को एक गिलास में छान लें और इसे गर्म या ठंडा पी लें.
-बेहतरीन रिजल्‍ट पाने के लिए आपको इसे रोजाना सुबह पीना चाहिए लेकिन इसके बहुत ज्‍यादा सेवन से बचें क्‍योंकि यह हानिकारक भी हो सकता है.

अजवाइन के फायदे

-अजवाइन मेटाबॉलिज्‍म के लिए फायदेमंद होती है.
-अजवाइन गैस्ट्रिक रस को स्रावित करता है और डाइजेशन को बढ़ाता है.
-अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं.
-अजवाइन में थाइमोल होता है जो कैल्शियम को आपके दिल की ब्‍लड वेसल्‍स में प्रवेश करने से रोकता है और ब्‍लड प्रेशर को कम करता है.
-अजवाइन अर्थराइटिस के इलाज में फायदेमंद होता है. यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है.
-खांसी और जुकाम जैसे श्वसन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में भी अजवाइन फायदेमंद होता है.

तुलसी के फायदे

-तुलसी शरीर के लिए प्राकृतिक डिटॉक्स की तरह काम करती है.
-यह सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों से शरीर को साफ करती है जो वजन घटाने में मदद करता है.
-यह डाइजेस्टिव सिस्‍टम के लिए फायदेमंद है.
-तुलसी के पत्तों को शरीर की मेटाबॉलिक रेट को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है जो अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद करती है.
-तुलसी से श्वसन संबंधी समस्याओं का इलाज होता है.
-यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखती है.

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने ब्रांडेड कपड़े पहन की तस्वीरें शेयर हो रही वायरल
Next: अपनी लाइफ स्‍टाइल में ले फ्रेश डाइट और शामिल करें ये आदतें

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.