Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अपनी लाइफ स्‍टाइल में ले फ्रेश डाइट और शामिल करें ये आदतें
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

अपनी लाइफ स्‍टाइल में ले फ्रेश डाइट और शामिल करें ये आदतें

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (14)

कोरोना महामारी के इस दौर में हर कोई व्‍यस्‍त है. घर के काम से लेकर दफ्तर की मीटिंग के बीच लोगों के पास खुद के लिए वक्‍त निकालने का समय नहीं मिल रहा. इन सब के बीच मानसिक तनाव और महामारी का डर लोगों को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बीमार बना रहा है.

इन सब वजहों से ना तो दिन में चैन है और ना रात को बिस्‍तर पर नींद हीं आती है. लेकिन यह हमें समझना होगा कि इस मुश्किल दौर में खुद को हेल्‍दी बनाए रखना कितना जरूरी है.

वेबमेड के मुताबिक, ऐसे में हमें उन आदतों को अपने लाइफ स्‍टाइल में शामिल करने की जरूरत है जो हमें फिट तो बनाए ही, हमारे शरीर को हेल्‍दी भी रखे. तो आइए जानते हैं कि हमें किन आदतों को अपने लाइफ स्‍‍‍‍‍‍टाइल में फॉलो करने की जरूरत है.

1 – भोजन हमारे शरीर की सबसे बड़ी जरूरत है. ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी है हेल्‍दी खाना उतना ही जरूरी है खाने का रुटीन फॉलो करना. इसलिए कभी भी अपना ब्रेकफास्‍ट, लंच या डिनर मिस ना करें और सही समय पर इन्‍हें कर लें. यही नहीं, जितना हो सके अपने भोजन को हेल्‍दी बनाए रखने की कोशिश करें.

2 – टाइम मैनेज नहीं कर पाने की वजह से इन दिनों कई घरों में लोग एक बार में दो तीन दिन का खाना बनाकर फ्रिज में स्‍टोर कर दे रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि बासी खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे आपका डाइजेशन सिस्‍टम तो प्रभावित होगा ही, आपके भोजन की न्‍यूट्रिशनल वैल्‍यू भी कम हो जाएगी. इसलिए टाइम मैनेज करें, लोगों की मदद लें और फ्रेश भोजन करने की आदत डालें.

3 – शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है इसलिए दिनभर लिक्विड चीजों का सेवन खूब करें. दिनभर में कम से कम 7 से 8 ग्‍लास पानी पिएं. जहां तक हो सके कोल्‍ड ड्रिंक, पैकेट जूस आदि से दूर रहें ये आपको डाइबिटीज टाइप टू की तरफ धकेल सकता है. यही नहीं, इनके सेवन से वेट गेन भी हो सकता है जो कई बीमारियों की जड़ है. पर्याप्‍त पानी पीने से पेट की समस्‍या भी दूर रहती है और स्‍ट्रेस कम होता है.

4 – रात की नींद हमारी सेहत को बहुत ज्‍यादा प्रभावित करती है. इसके कारण हमारा मूड ठीक रहता है, तनाव कम होता है, मेमरी शार्प होती है, कॉनसंट्रेशन बढ़ता है और तेजी से नई चीजों को सीख पाते हैं. यही नहीं, रात में आठ घंटे की नींद लेने पर सिरदर्द, थकान, उबासी जैसे समस्याएं भी नहीं आतीं जो कई हेल्‍द समस्‍याओं का शुरुआती चरण माना जाता है.

5 – हालांकि यह काम आज के समय में मुश्किल भरा है लेकिन अगर आप अपने स्‍क्रीन टाइम को कम कर दें तो आप कई तरह से फायदे में रह सकते हैं. इसके लिए आप रात को अपने घर के वाइफाई को बंद रखें. दिन की शुरुआत सोशल मीडिया से ना करें. जब ऑन लाइन हों तो बीच बीच में ऑफलाइन भी रहें और खुद को ब्रेक दें. इंटरटेनमेंट का समय निर्धारित करें.

Post navigation

Previous: बढ़ते वजन को कम करने के लिए अपनाये तुलसी और अजवाइन का पानी
Next: ग्रीक योगर्ट का इस तरह इस्तेमाल करने से बालों और स्किन की खूबसूरती पर पढता है असर जाने

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.