Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइये जानते है देश के राज्यों में लॉकडाउन की क्या है स्थिति ?
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

आइये जानते है देश के राज्यों में लॉकडाउन की क्या है स्थिति ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
06_05_2021-lockdown_21619693_145549852

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ रही है. देश में अब रोजाना दर्ज होने वाले मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. कोरोना से सुधरते हालात के मद्देनजर दिल्ली में बाजार और मेट्रो फिर से खुल गए हैं. हालांकि देश के कई राज्यों में अभी भी कड़े प्रतिबंध लागू हैं. जानिए यूपी-बिहार समेत देश के बड़े राज्यों में लॉकडाउन की क्या स्थिति है.

दक्षिण और पूर्वी राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अब भी कमी नहीं आई है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाई गई पाबंदियों में कुछ ढील देते हुए राज्य में लॉकडाउन को एक और सप्ताह बढाते हुए 14 जून तक जारी रखने की शनिवार को घोषणा की.

दिल्ली में सात जून से पाबंदियों में ढील के साथ लॉकडाउन लागू रहेगा.
हरियाणा में पाबंदियों में रियायत के साथ सात जून तक लॉकडान लागू रहेगा.
पंजाब ने 10 जून तक लॉकडाउन बढाया है.
उत्तर प्रदेश ने 71 जिलों में प्रतिबंधों में ढील दी है. राज्य में रात्रिकालीन कर्फ्यू और सप्ताहांत लॉकडाउन जारी रहेगा.
बिहार ने आठ जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है.
झारखंड ने 10 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया है.
ओडिशा में 17 जून तक लॉकडाउन की पाबंदियां लागू रहेंगी.
पश्चिम बंगाल सरकार ने लागू लॉकडाउन को 15 जून तक जारी रखने की घोषणा की है.
राजस्थान ने पाबंदियों में कुछ ढील के साथ आठ जून तक लॉकडाउन जारी रखा है.
मध्य प्रदेश ने कोरोना कर्फ्यू ने 15 जून तक बढ़ा दिया है. हालांकि, कुछ छूट दी गई हैं.
छत्तीसगढ़ ने 31 मई को अगले आदेश तक लॉकडाउन लागू रहने की घोषणा की थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बांदीकुई शहर में जिले की पहलीआईसीयू सुविधायुक्त एंबुलेंस शुरू
Next: जाने आज से वाराणसी में क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.