Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करेंगे मुलाकात
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र

महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करेंगे मुलाकात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे. मुलाकात के दौरान मराठा आरक्षण एवं चक्रवात राहत के लिए वित्तीय सहायता जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

प्रधानमंत्री के साथ होने वाली इस मुलाकात से पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार शाम को ठाकरे से मुलाकात की. पिछले 15 दिनों में पवार की ठाकरे के साथ यह दूसरी बैठक है.

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले उद्धव ठाकरे ने शरद पवार से मुलाकात की और मराठा आरक्षण समेत कई मुद्दों पर बात की. महाराष्ट्र सीएम, डिप्टी सीएम अजित पवार और मराठा आरक्षण उप कमेटी के अध्यक्ष अशोक च्वहाण प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री और उद्धव ठाकरे की यह मुलाकात आज सुबह 11 बजे 7 एलकेएम में होगी. बता दें कि एक महीने से भी अधिक समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में नौकरियों एवं शिक्षा में मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने से संबंधित 2018 का आरक्षण कानून खारिज कर दिया था.

द्धव ठाकरे चाहते हैं कि ताउते तूफ़ान से हुए नुक़सान की भरपाई के लिए गुजरात की तर्ज़ पर 1000 करोड़ महाराष्ट्र को भी दिया जाए. उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार प्रधानमंत्री से मिलने आ रहे हैं.

जानकार इस मुलाक़ात के राजनीतिक मायने भी निकाल रहे हैं, ज़ाहिर तौर पर जब दो राजनेता मिलते हैं तो उनके बीच राजनीतिक चर्चाएं भी होती हैं, वैसे भी राजनीति में कहा जाता है चर्चा और खर्चा चलते रहना चाहिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतियाेिगयों को मिलेगा निःशुल्क टेबलेट
Next: मौसम विभाग ने मुंबई समेत इन राज्य में भारी बारिश का जताया पूर्वानुमान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 26 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 30 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 33 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.