Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुम्बई के पी. डी. हिंदूजा अस्पताल से दिलीप कुमार को आज दोपहर मिली छुट्टी
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

मुम्बई के पी. डी. हिंदूजा अस्पताल से दिलीप कुमार को आज दोपहर मिली छुट्टी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
dilipkumar-1620005596

पिछले 5 दिनों से सांस लेने में दिक्कत के चलते मुम्बई के खार इलाके में पी. डी. हिंदूजा अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार को आज दोपहर 12.45 बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई और उन्हें एम्बुलेंस के जरिए बांद्रा स्थित पाली हिल बंगले पर ले जाया गया.

अस्पताल से निकलते वक्त 98 साल के दिलीप कुमार के साथ उनकी पत्नी सायरा बानो दिलीप कुमार के साथ थीं और उनके चेहरे पर संतोष के भाव देखे जा सकते थे.

अस्पताल से निकलने के मौके पर सायरा बानो ने कहा दिलीप कुमार के फेफड़ों से पूरी तरह से पानी निकाल दिया गया और अच्छी तरह से आराम फरमाने के बाद अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है.

Dilip Kumar Health: हॉस्पिटल से घर पहुंचे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने कहा- फेफड़ों से पूरी तरह से पानी निकल गया, फैंस की दुआएं काम आईं

डॉक्टरों ने उन्हें घर में तमाम तरह के एहतियात बरतने और एंटी-बायोटिक्स देने के लिए कहा है. आप सभी की दुआएं काम आईं, आगे भी आप लोग उनकर लिए दुआ कीजिए. उनके लिए दुआ करनेवाले सभी लोगों की मैं बहुत शुक्रगुजार हूं.

उल्लेखनीय है कि बुधवार को दोपहर 1.30 से 2.00 बजे के बीच दिलीप कुमार के छाती में जमा पानी को निकालने के लिए माइनर सर्जरी की गई. मेडिकल भाषा मे इस सर्जरी को ‘प्ल्यूरल एस्पीरेशन’ कहा जाता है. यह सर्जरी मुख्यतः छाती में जमा कफ, सांस लेने में होनेवाली दिक्कत और सीने में होनेचाले दर्द को दूर करने के लिए की जाती है.

Dilip Kumar Health: हॉस्पिटल से घर पहुंचे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने कहा- फेफड़ों से पूरी तरह से पानी निकल गया, फैंस की दुआएं काम आईं

सांस लेने में दिक्कत और ऑक्सीजन लेवल में गिरावट के चलते उन्हें रविवार से ही लगातार ऑक्सीजन दी जा रही थी मगर उनका इलाज शुरू से ही सामान्य वॉर्ड में चल रहा था. लेकिन बुधवर को हुई माइनर सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?
Next: बॉलीवुड अभिनेत्री शमा सिकंदर ने की बोल्ड फोटो शेयर खूब हो रही वायरल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.