Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इजराइल के प्रधानमंत्री के रूप में नेफ्ताली बेनेट ने ली शपथ अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी बधाई
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

इजराइल के प्रधानमंत्री के रूप में नेफ्ताली बेनेट ने ली शपथ अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी बधाई

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

इजराइल में प्रधानमंत्री के रूप 49 साल के नफ्ताली बेनेट ने रविवार को शपथ ली है. दरअसल इनको संसद में बहुमत हासिल हुआ जिसके बाद इन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है.

जानकारी के मुताबिक इजराइल संसद ‘नेसेट’ में 120 सदस्य हैं, जिसमें 60 सदस्यों ने पक्ष में और 59 सदस्यों ने विरोध में मतदान किया है. वहीं नफ्ताली की सरकार में 27 मंत्री हैं जिनमें से नौ महिलाएं हैं.

इस बार नई सरकार ने नई विचारधाराओं के सदस्यों को चुना है, जिसमें दक्षिणपंथी, वाम, मध्यमार्गी के साथ अरब समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली एक पार्टी भी शामिल है.

इसी के साथ बतौर संसद के स्पीकर के रूप में येश एतिद पार्टी के मिकी लेवी को चुना गया है. उनके पक्ष में 67 सदस्यों ने मतदान किया था.

माना जा रहा है जिस समय बेनेट ने संसद में अपने संबोधन के दौरान अपनी सरकार के मंत्रियों के नामों की घोषणा की थी, तब 71 साल के नेतन्याहू के समर्थकों ने संबोधन में बाधा डालने की कोशिश की. विपक्ष के शोर मचाने के बाद भी बेनेट ने अपना संबोधन पूरा किया और कहा कि ‘उन्हें गर्व है कि वो अलग-अलग विचार वाले लोगों के साथ काम करेंगे’.

बेनेट ने अपने संबोधन में कहा कि इस निर्णायक समय में उनकी पार्टी ये जिम्मेदारी उठा रही है. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बेनेट को बधाई दी और कहा कि वो उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं.

साथ ही बाइडन ने कहा ‘अमेरिका के लोगों की ओर से मैं प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और विदेश मंत्री याइर लापिड को बधाई देता हूं, दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर हम काम करेंगे’.

जानकारी के मुताबिक लिकुड पार्टी के सदस्यों ने बेनेट के संबोधन के दौरान संसद में हंगामा किया और उनको ‘अपराधी’ और ‘झूठा’ बताया. जबकि अपने संबोधन में बेनेट ने ये भी कहा कि इजराइल कभी भी ईरान को परमाणु हथियार बनाने की क्षमता हासिल नहीं करने देगा.

Post navigation

Previous: दुनिया भर में पिछले 24 घंटे में आये कोरोना के लगभग 2 लाख 97 हजार 600 नए मामले
Next: जी-7 शिखर सम्मेलन के समापन पर बोरिस जॉनसन ने 2022 के अंत तक वैक्सीन की एक अरब डोज़ मुहैया करने का किया एलान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.