Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दुनिया भर में पिछले 24 घंटे में आये कोरोना के लगभग 2 लाख 97 हजार 600 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

दुनिया भर में पिछले 24 घंटे में आये कोरोना के लगभग 2 लाख 97 हजार 600 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (6)

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले अब भी बढ़ रहे हैं. वहीं, मृतकों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है. वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 97 हजार 607 नए मामले सामने आए हैं

जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 67 लाख 5 हजार 45 हो गई है. पहले की तुलना में कोरोना का ग्राफ अब धीरे धीरे नीचे आ रहा है. कई देशों के दैनिक मामलों में कमी देखने को मिली है.

पहले की तुलना में दैनिक मौतों की संख्या में भी कमी देखने को मिली है. इसके अलावा, रिकवरी रेट में भी सुधार देखने को मिला है. बता दें कि दुनिया में अब इस वायरस के संक्रमण से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 16 करोड़ 73 लाख 7 हजार 654 हो गई है.

शनिवार को देश में दैनिक कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. 71 दिनों बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले आए. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 80,834 नए कोरोना केस आए

और 3303 संक्रमितों की जान चली गई. वहीं, 1 लाख 32 हजार लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. शनिवार को 54,531 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले 31 मार्च 2021 को 72,330 केस दर्ज किए गए थे.

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 5 हजार 285 नए मामले सामने हैं, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 43 लाख 21 हजार 158 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 100 लोगों की मौत हुई है. बता दें कि अब अमेरिका में कोरोना से कुल मौतों की संख्या बढ़कर 6 लाख 15 हजार 53 हो गई है.

वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 36 हजार 998 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. वहीं, 1118 लोगों की मौत भी हुई है. देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 11 लाख 31 हजार 972 हो गई है.

पिछले 24 घंटे में रूस में 14 हजार 723 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. वहीं, 357 लोगों की मौत भी हुई है. देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 2 लाख 80 हजार 922 हो गई है.

Post navigation

Previous: हिमाचल प्रदेश अच्छी खबर पर्यटकों के लिए आरटी-पीसीआर की जरूरत को किया खत्म
Next: इजराइल के प्रधानमंत्री के रूप में नेफ्ताली बेनेट ने ली शपथ अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी बधाई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.