Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पत्नी किरण खेर के जन्मदिन पर पति अनुपम खेर लिखा खास पोस्ट शेयर की कुछ यादें
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

पत्नी किरण खेर के जन्मदिन पर पति अनुपम खेर लिखा खास पोस्ट शेयर की कुछ यादें

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (14)

किरण खेर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं. कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस के लिए उनके लाखों फैंस दुआएं कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना के साथ फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं. इसी बीच किरण खेर के पति एक्टर अनुपम खेर ने बेहद खास पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी है.

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पत्नी किरण खेर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में किरण अनुपम खेर की फैमिली के साथ नजर आ रही हैं. फोटोज शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा जन्मदिन मुबारक हो प्रिय #किरण !! ईश्वर आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे.

भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे. पूरी दुनिया में लोग आपको प्यार करते हैं. आप ईमानदार, निष्पक्ष, और स्पष्टवादी हैं. आप जीवन की हर स्थिति का सामना अद्भुत आंतरिक शक्ति और अनुग्रह के साथ करती हैं. स्वस्थ और सुरक्षित रहें. हमेशा प्यार और प्रार्थना.

Kirron Kher

रिपोर्ट के अनुसार, अनुपम खेर के साथ किरण खेर की मुलाकात 1974 में डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थियेटर में हुई थी. लेकिन यहां से दोनों के रास्ते कुछ समय के लिए अलग हो गए थे.

किरण खेर ने शादी कर ली और अनुपम खेर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया. लेकिन वक्त का पहिया दोनों को फिर आमने-सामने ले आया. 1985 में किरण खेर का अपने पति से तलाक हो गया और उन्होंने अनुपम खेर के साथ शादी रचा ली.

कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो किरण को अनुपम खेर से प्यार तब हुआ जब वह अपने पहले पति गौतम बेरी के साथ शादीशुदा लाइफ जी रही थीं. रिपोर्ट्स की माने तो किरण खेर ने अनुपम खेर के लिए अपने पहले पति गौतम बेरी को तलाक दे दिया था.

Post navigation

Previous: हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज महारानी देख पहलवान गीता फोगाट ने कही ये बड़ी बात। …
Next: सोने की कीमतें में आज फिर 0.61 फीसदी की गिरावट जाने चाँदी के भाव ?

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.