Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लौकी का जूस पीने से जाने क्या होते है फायदे
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

लौकी का जूस पीने से जाने क्या होते है फायदे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
bottle-gourd-juice-pinkstea-1

लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसका सबसे अधिक सेवन गर्मियों में किया जाता है क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है. गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना बहुत ही जरूरी होता है ताकि बीमारियों से दूर रहा जा सके.

इसके अलावा लौकी खाने से पेट की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है. लौकी में मौजूद फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम , जिंक, पोटैशियम और प्रोटीन शरीर को हेल्दी बनाए रखते हैं.

आपको बता दें कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने से लेकरसडायबिटीज और किडनी की बीमारियों के खतरे को कम करने में भी लौकी फायदेमंद है. कहते हैं कि लौकी का जूस पीने से फैटी लिवर की समस्या भी कम होती है.

हालांकि, किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल हानिकारक साबित हो सकता है. कई बार लोग कुछ चीजों को शरीर के लिए अच्छा मानकार उसका अत्याधिक सेवन करने लगते हैं जो कि बिल्कुल सही नहीं है. आइए आपको बताते हैं कि लौकी के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं.

-कई बार लौकी को कृत्रिम विकास प्रदान करने के लिए लोग इसमें इंजेक्शन लगाते हैं. इन लौकियों के जूस को पीना शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. इसके अलावा, कच्चे लौकी के जूस को पीने से पेट की समस्याएं कम होने की बजाय बढ़ सकती हैं.

-लौकी के जूस के अधिक सेवन से पाचन तंत्र खराब हो सकता है. इससे लूज मौशन और उल्टी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इतना ही नहीं अगर जूस बनाते वक्त इसकी साफ-सफाई को अनदेखा किया गया हो तो इससे कई बार बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है.

-कहते हैं जो लोग डायबिटीज और हाई ब्लड प्रशेर जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं उन्हें सीमित मात्रा में ही लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए. अगर इस जूस को जरूरत से ज्यादा पिएंगे तो इससे शुगर और बीपी का स्तर असामान्य रूप से घट सकता है. इस गिरावट के कारण चक्कर आने, बेहोशी, आंखों के सामने अंधेरा छा जाने जैसी परेशानी भी हो सकती है.

-लौकी का जूस बहुत कड़वा होता है, ऐसे में इसे पीने से कई लोगों को एलर्जी भी हो जाती है. इसे पीने के बाद कई लोगों के चेहरे या हाथ-पैर में सूजन और फेस पर दाने निकल जाते हैं. इसके अलावा, रैशेज और खुजली जैसी परेशानी भी हो सकती है.

Post navigation

Previous: सोने की कीमतें में आज फिर 0.61 फीसदी की गिरावट जाने चाँदी के भाव ?
Next: पर्यटन, संस्कृति एवं धर्माथ कार्य, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उ0प्र0 सरकार द्वारा अयोध्या में हुई समीक्षा बैठक

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.