Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कंपनियों को फ्रिज और एसी में कूलिंग के लिए पारंपरिक फोम की जगह वैक्यूम पैनल इस्तेमाल करना पड़ेगा
  • बिजनेस

कंपनियों को फ्रिज और एसी में कूलिंग के लिए पारंपरिक फोम की जगह वैक्यूम पैनल इस्तेमाल करना पड़ेगा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
ykyk

ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर आपकी एक बड़ी चिंता घर की लगी रहती है कि कहीं घर पर कोई चोरी न हो जाये लेकिन अब भारतीय रेलवे की अनोखी पहल आपकी इसी चिंता को दूर करने जा रही है. आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हों और इधर अगर घर पर चोरी हो गई तो भारतीय रेलवे आपको 1 लाख रुपए तक का बीमा देगी.  

ट्रेन में सफर के दौरान अगर आपको अपने घर में चोरी की चिंता सता रही है, तो बेफिक्र हो सफर करिए क्योंकि ट्रेन में सफर के दौरान अगर आपके घर में चोरी होती है तो IRCTC इसका मुआवजा देगी. ये स्कीम सुनने में तो बड़ी अजीबो गरीब है, लेकिन बिल्कुल सही है. इसके लिए यात्रियों से किसी भी तरह की फीस या चार्ज नहीं लिया जाएगा, ये सुविधा बिल्कुल फ्री रहेगी.

क्या है योजना
IRCTC संचालित ट्रेन में सफर के दौरान अगर घर पे चोरी होती है तो IRCTC आपको 1 लाख रुपए तक का बीमा देगी. ये सुविधा निशुल्क है. आपको इस बीमा कवर के लिए लिए कोई प्रीमियम नही देना होगा. ये सुविधा फिलहाल सिर्फ लखनऊ – दिल्ली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन मुसाफिरों के लिए है. अगर घर पर चोरी होती है तो आपको FIR दर्ज करानी होगी और जांच में सही पाए जाने के बाद आपको बीमा राशि IRCTC देगी. सुविधा के लिए IRCTC ने Liberty general insurance company limited के साथ करार किया है. भविष्य में IRCTC अपने आने वाली प्राइवेट ऑपरेटेड ट्रेन में भी इसी तरह की सुविधा देने का मन बना रहा है. जनवरी 2020 में IRCTC मुम्बई – अहम्बदबाद रूट पर अगली तेजस ट्रेन चलाने जा रही है.

रेलवे की इस अनोखी पहल को फिलहाल तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के लिए ही लागू किया गया है लेकिन खुद तेजस एक्सप्रेस के मुसाफिर भी रेलवे की इस निश्चिंत करने वाली बीमा योजना के बारे में ज़्यादा जानकारी नही है. हालांकि तेजस एक्सप्रेस में सफर के दौरान आपके पास मौजूद समान या लगेज की अभी कोई INSURANCE या बीमा कवर नही है लेकिन चूंकि दिल्ली लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा तक के पैमाने पर बेहद खास है, लिहाजा IRCTC का दावा है कि ट्रेन में चोरी की घटना लगभग नामुमकिन है. IRCTC के मुताबिक चूंकि तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में आटोमेटिक दरवाज़े है लिहाजा कोई अनजान व्यक्ति के चढ़ने उतरने की संभावना कम है. इसके साथ ही पूरी ट्रेन में प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड भी तैनात हैं. सीसीटीवी कैमरा भी ट्रेन मे लगे हुए हैं. लखनऊ – दिल्ली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुंबई में खुदरा बाजार में प्याज के दाम 80 रुपए तक पहुंच गए
Next: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 353 रन बनाए

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.