Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इंग्लैंड ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 353 रन बनाए
  • खेल

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 353 रन बनाए

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
tyhyuh

बीजे वाटलिंग (119*) के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड (New Zealand) ने पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ (England vs New Zealand) जबरदस्त पलटवार किया. मेजबान न्यूजीलैंड ने मैच के तीसरे दिन (शनिवार) शानदार बैटिंग करते हुए अपना स्कोर 6 विकेट पर 394 रन पहुंचा दिया. इसके साथ ही उसने इंग्लैंड (England) पर 41 रन की अहम बढ़त भी हासिल कर ली. अभी न्यूजीलैंड के पहली पारी में चार विकेट बाकी हैं. मैच में दो दिन बाकी है. यानी, यह मैच अब रोमांचक दिशा में बढ़ चला है. 

मेजबान न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (New Zealand vs England) के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार से खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने इसके जवाब में 127 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे. इस तरह लग रहा था कि इंग्लैंड पहली पारी में बढ़त लेगा. लेकिन मैच के तीसरे दिन बीजे वाटलिंग (BJ Watling) के शतक ने खेल बदल दिया. तीसरे दिन जब खेल खत्म हुआ तो वॉटलिंग 119 रन बनाकर नाबाद थे.

मेजबान न्यूजीलैंड ने शनिवार को अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 144 रन से आगे खेलना शुरू किया. हेनरी निकोल्स ने 26 और वॉटलिंग ने अपनी पारी छह रन से आगे बढ़ाई. दोनों बल्लेबाजों के बीच 70 रन की साझेदारी हुई. इसके बाद निकोल्स आउट हो गए. उन्होंने 125 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 41 रन बनाए. न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट 197 के स्कोर पर गिरा.

हेनरी निकोल्स के आउट होने के बाद वाटलिंग ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम (Colin de Grandhomme) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी कर कीवी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. ग्रैंडहोम ने 108 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाए. ग्रैंड होम के आउट होने के बाद वाटलिंग ने मिचेल सैंटनर के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को और कोई झटका नहीं लगने दिया और सुरक्षित रूप से दिन का खेल निकाल दिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कंपनियों को फ्रिज और एसी में कूलिंग के लिए पारंपरिक फोम की जगह वैक्यूम पैनल इस्तेमाल करना पड़ेगा
Next: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जा रहा

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.