Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने राजधानी लखनऊ पहुंच की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने राजधानी लखनऊ पहुंच की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (9)

हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थमने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भाजपा में आने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आये. शनिवार की दोपहर लखनऊ पहुंचे

जितिन प्रसाद का समर्थकों ने एयरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक भव्य स्वागत किया. जितिन प्रसाद ने यहां सीएम योगी, डिप्टी सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

लखनऊ पहुंचे जितिन प्रसाद ने 2022 के चुनाव को लेकर एबीपी गंगा से कहा कि हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है. वो खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि, उन्हें भाजपा की सदस्यता की अनुमति और स्थान मिला.

जितिन प्रसाद ने कहा कि, पूरा प्रयास होगा यूपी में संगठन मजबूत करने में योगदान दें. सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का काम करेंगे. उम्मीद जताई जा रही थी कि जितिन प्रसाद के आने पर उनके समर्थकों को औपचारिक ज्वाइनिंग कराई जा सकती है. हालांकि ऐसा कार्यक्रम नहीं हुआ.

जितिन प्रसाद ने कहा कि, उनके समर्थक उनके साथ हैं. मतलब साफ है कि, वो भी अब भाजपा का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि नीति स्पष्ट है. समर्थक भी यहां काफी उत्साहित हैं. इससे पहले जितिन प्रसाद ने पार्टी कार्यालय में कहा कि, भाजपा में आने का निर्णय बहुत सोच समझ कर लिया.

आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भाजपा, पीएम मोदी की छत्र छाया में हो सकता है. यहां आ रहा था बहुत सम्मान मिला. उन्होंने कहा कम शब्दों वाला व्यक्ति हूँ, मेरा काम बोलेगा.

बीजेपी पार्टी देश की पार्टी है और राष्ट्रीय पार्टी है. सिर्फ यही देश की एक पार्टी रह गई है. इस पार्टी में एक आम आदमी भी रह सकता है और काम कर सक सकता है. यहां पर कार्यकर्ताओं को भी सुना जाता है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : मिशन रोजगार के तहत बड़े पैमाने पर होगी शिक्षकों की भर्ती योगी सरकार ने किया एलान
Next: उत्तर प्रदेश में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में और अधिक ढील के साथ खुलेंगे मॉल व रेस्टोरेंट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.