Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विराट ने तोड़ा ‘गुरु ग्रेग’ का रिकॉर्ड,
  • खेल

विराट ने तोड़ा ‘गुरु ग्रेग’ का रिकॉर्ड,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
yhbu

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 59 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. इनमें सबसे तेजी से 5000 रन बनाने वाले कप्तान का रिकॉर्ड शामिल है. विराट कोहली ने इसी पारी के दौरान सबसे अधिक रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल (Greg Chappell) को भी पीछे छोड़ दिया है. 

भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है. यह सीरीज का दूसरा मैच है, जो डे-नाइट टेस्ट भी है. भारत ने सीरीज का पहला टेस्ट जीता है. इस तरह वह सीरीज में 1-0 से आगे है. भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए पहला मैच बतौर बल्लेबाज अच्छा नहीं रहा था. वे इंदौर में खेले गए पहले मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे.

विराट कोहली ने पहले टेस्ट की नाकामी से परे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 76 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 50 रन का आंकड़ा छुआ. यह उनका 23वां टेस्ट अर्धशतक है. विराट कोहली ने इस अर्धशतकी पारी की मदद से टेस्ट क्रिकेट में अपने कुल रनों की संख्या 7125 पहुंचा दी है. यह उनका 84वां टेस्ट है.

विराट कोहली ने अपनी 23वीं फिफ्टी के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में कुल रनों के मामले में गुरु ग्रेग (चैपल) को पीछे छोड़ दिया है. ग्रेग चैपल ने 1970 से 1984 के बीच 87 टेस्ट मैच खेलकर 7110 रन बनाए थे. जबकि, विराट कोहली के अब 84 टेस्ट मैचों में 7125 रन हो गए हैं. विराट कोहली अभी नाबाद हैं और मैच के दूसरे दिन शनिवार को कुछ और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

विराट कोहली के पास अब शनिवार को भारत के महान कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली (Sourav Ganguly), स्टीफन फ्लेमिंग और क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का मौका होगा. उन्हें अब न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (7172) से आगे निकलने के लिए कम से कम 48 रन और बनाने होंगे.

सौरव गांगुली ने 113 टेस्ट मैचों में 7212 रन बनाए हैं. विराट के पास सौरव को पीछे छोड़ने का भी मौका है. विराट कोहली को सौरव से आगे निकलने के लिए कम से कम 88 रन और बनाने होंगे. अगर भारतीय कप्तान 90 रन बनाते हैं तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (7214) को भी पीछे छोड़ देंगे.

Post navigation

Previous: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जा रहा
Next: टीम इंडिया ने साल 2011 में भारत को दूसरा आईसीसी विश्व कप खिताब जीतने में कामयाब

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.