Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को किया ढेर
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को किया ढेर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया है. जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कहा कि रविवार शाम तंत्रपोरा ब्राथ गांव में शुरू हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को यह सफलता मिली है.

मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में लश्कर का टॉप कमांडर मुदासिर पंडित और दो अन्य आतंकवादी शामिल हैं. कल से जारी मुठभेड़ में जिन तीन आतंकियों को मारा है

कश्मीर के पुलिस प्रमुख (आईजी) विजय कुमार ने कहा कि मुदासिर पंडित हाल ही में तीन पुलिसकर्मियों, दो पार्षदों और दो नागरिकों की हत्या के अलावा कई अन्य आतंकवाद से संबंधित अपराधों में शामिल था.

Two more terrorists killed, taking the death toll to 3. Search underway; further details shall follow: Jammu & Kashmir Police

— ANI (@ANI) June 20, 2021

पिछले कुछ दिनों से सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीमें 12 जून को सोपोर में पुलिस पर हुए आतंकी हमले के बाद सोपोर के आसपास के क्षेत्र में संयुक्त अभियान चला रही थीं. इस हमले में दो पुलिसकर्मी और दो नागरिक मारे गए थे.

पुलिस ने हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा को जिम्मेदार बताया था. इसके बाद विजय कुमार ने सोपोर में सेना और सीआरपीएफ के सीनियर अधिकारियों से मीटिंग की थी और कहा था कि मुदासिर पंडित 12 जून को पुलिसकर्मियों पर हमले में शामिल दो स्थानीय आतंकवादियों में शामिल था.

पुलिस ने हमले में सोपोर के रहने वाले फ़याज़ अहमद वार और मुदासीर पंडित के पूरे सोपोर टाउन में जगह-जगह पोस्टर लगवाए थे. इन दोनों के फोटो के साथ -साथ इनाम की भी घोषणा की गयी थी. पुलिस ने मुदासीर और फ़याज़ के ऊपर 10-10 लाख का इनाम घोषित किया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजाब : मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पहुंचे दिल्ली दौरे पर
Next: उत्तरप्रदेश : धर्मांतरण मामले में आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का योगी आदित्यनाथ ने दिया आदेश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.