Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तरप्रदेश : धर्मांतरण मामले में आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का योगी आदित्यनाथ ने दिया आदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तरप्रदेश : धर्मांतरण मामले में आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का योगी आदित्यनाथ ने दिया आदेश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

यूपी में धर्मांतरण मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाई है. सीएम योगी ने आरोपियों पर रासुका लगाने का आदेश दिया है. इसके अलावा उन्होंने आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के भी निर्देश दिए हैं. मंगलवार को गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम योगी ने ये निर्देश दिए.

बता दें कि धर्मांतरण मामले में दिल्ली के जामिया नगर से दो मौलाना को गिरफ्तार किया गया था. यूपी एटीएस की टीम ने कल मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी को गिरफ्तार किया था.

दोनों आरोपी अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों का धर्मांतरण कर चुके हैं. जांच में पता चला है कि ये लोग गरीब मूक बधिर बच्चों और महिलाओं को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते थे. दोनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाने में मामला दर्ज किया गया है.

इस सिलसिले में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मूक-बधिर छात्रों और गरीब लोगों को धन

नौकरी व शादी का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के मुफ्ती काजी जहांगीर (निवासी जोगाबाई, जामिया नगर, नयी दिल्‍ली) और मोहम्‍मद उमर गौतम (निवासी बाटला हाउस, जामिया नगर, नयी दिल्‍ली) को एटीएस ने गिरफ्तार किया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को किया ढेर
Next: 22 जून जाने आज का पंचांग। ..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.