Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ब्रिटेन, अमेरिका, रूस जैसे कई देशों में तबाही मचाने आया कोरोना का नया वैरिएंट
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

ब्रिटेन, अमेरिका, रूस जैसे कई देशों में तबाही मचाने आया कोरोना का नया वैरिएंट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (12)

दुनियाभर में मौत का खेल, खेल रहे कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुई थी कि अब दुनियाभर के कई देशों में एक नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है.

माना जा रहा है कि ये नया वैरिएंट जिसे डेल्टा प्लस के नाम से जाना जा रहा है कोविड 19 की तीसरी लहर का कारण बन रहा है. इसकी वजह से यूरोपीय रोग नियंत्रण एजेंसी ने लोगों से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है. एजेंसी के मुताबिक अगर सावधानी नहीं बरती गई तो ये वैरिएंट अगस्त तक यूरोप में 90 प्रतिशत तक फैल जाएगा.

दरअसल आजकल डेल्टा वैरिएंट की चपेट में ब्रिटेन, ब्राजील, अमेरिका, फ्रांस समेत कई देश बने हुए हैं. जहां ब्राजील में सबसे ज्यादा नए वैरिएंट का कहर देखने को मिल रहा है. यहां एक दिन में कोविड के 1,15,228 केस सामने आए हैं.

वहीं 2,343 लोगों की मौत हुई है. हैरानी की बात ये है कि इन सभी देशों में लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है फिर भी वायरस है कि वैक्सीन को लगातार फेल साबित करने में लगा हुआ है.

वहीं डेल्टा वैरियंट पर डब्लूएचओ भी चेतावनी जारी कर चुका है. डब्लूएचओ ने दावा किया है कि सबसे पहले ये वैरिएंट भारत में पाया गया है, जिसने अब पूरी दुनिया को अपने शिकंजे में लेना शुरू कर दिया है.

कोरोना वायरस के नए डेल्टा वैरिएंट को काफी खतरनाक माना जा रहा है. इस वैरिएंट का वैज्ञानिक नाम B.1.617.2 है. ये अबतक का सबसे ज्यादा प्रभावशाली और संक्रामक वैरिएंट माना गया है.

इस वैरिएंट की चपेट में आए लोगों को सुन्ने में दिक्कत होती है, गैस की बीमारी बनती है और शरीर में खून के थक्के जमने लगते हैं. इस वैरिएंट के सामने आने के बाद से दुनिया के कई देश खौफ में हैं.

भारत समेत डेल्टा वैरिएंट कई देशों में तबाही मचा रहा है. भारत में अभी दूसरी लहर पूरी तरह से जा भी नहीं पाई थी कि अब तीसरी लहर दस्तक देती नजर आ रही है. वहीं इस नए वैरिएंट ने भारत के अलावा ब्रिटेन

अमेरिका, रूस, ब्राजील और सिंगापुर समेत दुनियाभर के कई देशों में तबाही मचाई हुई है. इसी वजह से ब्रिटेन, जर्मनी, रूस समेत कई देशों के स्वास्थ्य मंत्रालयों ने चेतावनी जारी कर दी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट को फिर शुरू करने का लिया निर्णय
Next: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दोपहर तक हो सकती बारिश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.