Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश सबसे हाईटेक शहर गौतम बुद्ध नगर में टीका अभियान हुआ ठप
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

उत्तर प्रदेश सबसे हाईटेक शहर गौतम बुद्ध नगर में टीका अभियान हुआ ठप

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (14)

उत्तर प्रदेश सरकार टीकाकरण का महा अभियान चलाने जा रही है. लेकिन यूपी के सबसे हाईटेक शहर गौतम बुद्ध नगर में 2 दिनों से टीका अभियान वैक्सीन की कमी से ठप पड़ा हुआ है. वहीं लोग टीकाकरण बूथ पर पहुंच रहे हैं लेकिन जब उन्हें टीका नहीं लगने की बात कही जा रही है तो वो निराश होकर घर लौट रहे हैं.

कल से पूरे प्रदेश में टीकाकरण का महा अभियान चलाया जाएगा जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण किया जाए. लेकिन प्रदेश के ही सबसे हाईटेक जिले गौतमबुद्धनगर में पिछले दो दिनों से वैक्सीन न होने की वजह से टीकाकरण रोक दिया गया है और लोग वैक्सीनेशन सेंटर से निराश लौट रहे हैं.

जब इसके बारे में अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो वह कैमरे पर तो कुछ भी बोलने से मना करते रहे, लेकिन ऑफ कैमरा उन्होंने बताया कि जिले में वैक्सीन की कमी है

जिसकी वजह से जिले के टीकाकरण बूथों को टीका नहीं लग पा रहा है. उम्मीद है कि देर शाम को वैक्सीन पहुंच जायेगी जिसके बाद कल से टीकाकरण अभियान सामान्य रूप से चलेगा.

आपको बता दें कि गौतम बुद्ध नगर में प्रतिदिन 30 से 35 हजार वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा रही है और 1 जुलाई से टीकाकरण महा अभियान में इस डोज को बढ़ाने की बात कही गई थी.

लेकिन जिस तरह से जिले में 2 दिनों से टीकाकरण अभियान पूरी तरह से ठप है उससे यह सवाल खड़े होते हैं कि जो पिछला लक्ष्य है वही पूरा नहीं हो पा रहा है तो आगे नए लक्ष्य को कैसे पूरा किया जायेगा.

हालांकि अधिकारियों को उम्मीद है कि आज देर शाम तक वैक्सीन पहुंच जाएगी और कल से टीकाकरण अभियान पूरी तरह से चलेगा. लेकिन ये महज एक उम्मीद है भरोसा नहीं क्योंकि अधिकारियों ने कल भी उम्मीद जताई थी

कि वैक्सीन जिले में आ जाएगी और आज वैक्सीनेशन का कार्य सुचारू रूप से चलेगा लेकिन कल भी वैक्सीन नहीं पहुंची थी. अगर आज वैक्सीन जिले में नहीं पहुंचती है तो कल जब पूरे प्रदेश में टीकाकरण का महा अभियान चलेगा तो उस दिन भी प्रदेश के सबसे हाईटेक जिले गौतम बुद्ध नगर में लोगो को निराशा ही हाथ लगेगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 30 जून यानि आज है अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस जाने क्यों जाता है मनाया ?
Next: मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से विवाद के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.