Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली और एनसीआर के इन इलाकों में देरी से आया मानसून करना होगा इंतेज़ार
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली और एनसीआर के इन इलाकों में देरी से आया मानसून करना होगा इंतेज़ार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (3)

दिल्ली एनसीआर के इलाकों के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों को अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून आने में अभी 6-7 दिन का और वक्त लगेगा. इसके चलते तापमान में कोई खास गिरावट आने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान आदि के इलाकों में हीटवेव का प्रकोप अभी और बना रह सकता है. इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक फिलहाल बारिश होने का कोई पूर्वानुमान नहीं जताया गया है.

साथ ही मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अभी मानसून के अगले 6 से 7 दिनों तक इन राज्यों में आने की उम्मीद नहीं है. लेकिन यह भी उम्मीद जताई है कि इस दौरान इन राज्यों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और बारिश के साथ आंधी तूफान भी आ सकता है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज 1 जुलाई को हीटवेव की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है.

वहीं उत्तराखंड, पूर्व उत्तर प्रदेश, गंगेटिक वेस्ट बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र और यमन, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल आदि के कुछ इलाकों में भारी बारिश के होने की होने का पूर्वानुमान भी जताया है.

आज 1 जुलाई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्व उत्तर प्रदेश के अलावा हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड विदर्भ बिहार झारखंड गंगेटिक वेस्ट बंगाल तेलंगना कुछ इलाकों में आंधी तूफान के साथ बिजली चमकने और धूल भरी हवाएं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है.

वहीं, 2 जुलाई को पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट के अरुणाचल प्रदेश नागालैंड मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा और पुडुचेरी के अलावा दक्षिण भारत के तेलंगाना, तमिलनाडु आदि राज्यों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान भी जताया गया है.

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 3 जुलाई को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड व अन्य कई राज्यों में कुछ इलाकों में आंधी तूफान के साथ बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ से कराया गया गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती
Next: विगत 24 घंटे में 260 लोग तथा अब तक 16,80,980 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.