Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विगत 24 घंटे में 260 लोग तथा अब तक 16,80,980 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके
  • देश
  • मुख्य समाचार

विगत 24 घंटे में 260 लोग तथा अब तक 16,80,980 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, ट्रैक और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कफ्र्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना का संक्रमण नियंत्रित करने में सफलता मिली है। प्रदेश में कोविड-19 का संक्रमण अन्य प्रदेशों एवं देशों के अपेक्षा कम है। आंशिक कोरोना कफ्र्यू के समय से प्रदेश में जीवन और जीविका बचाने के उद्देश्य से औद्योगिक, आर्थिक गतिविधियां, चीने मिले और गेहूॅ खरीद चालू रही। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं की जा रही है, ताकि संक्रमित व्यक्ति की पहचान करके इलाज किया जा सके। 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 03 लाख 10 हजार से घटकर आज 03 हजार से कम हो गये है। प्रदेश के 72 जिलों में सिंगल डिजिट में कोविड के संक्रमण आये है। प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। माह जून में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया गया है।
श्री सहगल ने बताया कि बहराइच से नेपाल गये लोगों में कोरोना संक्रमण की जानकारी मिलने पर नेपाल तथा अन्य राज्य की सीमा पर विशेष सर्तकता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने मुख्य सचिव से कहा है कि प्रदेश के सभी विभागों में सेवारत स्थायी व अस्थायी कार्मिकों के सभी देयकों का तत्काल भुगतान किया जाए। चिकित्सकों/नर्सों जैसे हेल्थवर्कर अथवा फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर के देयकों व मृतक आश्रित लाभ आदि के प्रकरण का तुरंत निराकरण किया जाए। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा घरौनी और वरासत अभियान कार्यक्रमों ने आमजनमानस को बड़ी सुविधा प्रदान करने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री जी ने राजस्व विभाग द्वारा घरौनी और वरासत अभियान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करने को कहा है। निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय तथा ग्राम्य सचिवालय से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा करने का कहा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने मुख्य सचिव को सभी विभागों के विकास कार्याें को तेजी से संचालित कराने को कहा गया है। इन विकास कार्याें का निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यकतानुसार धनराशि अवमुक्त की जाए जिससे विकास की गति को आगे बढ़ाया जा सके।
श्री सहगल ने बताया कि आज मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ के एक स्कूल से वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान के तहत 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि आज से प्रारंभ वन महोत्सव में सभी प्रदेशवासी सहभागी हों, इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जायेगा। इसके साथ-साथ 04 जुलाई को एक वृहद कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना से दिवंगत लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में स्मृति वाटिका तैयार कराई जायेगी। राम वन गमन मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर रामायणकालीन वृक्षों की वाटिका स्थापित कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि मिशन रोजगार के तहत कल मुख्यमंत्री जी कारागार विभाग में जेल वार्डन महिला व पुरुष, घुड़सवार तथा फायरमैन के 6,000 से अधिक पदों पर चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,67,658 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,81,11,746 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 163 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 260 लोग तथा अब तक 16,80,980 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 2671 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 1788 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिविटी दर 0.06 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.5 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,46,085 घरों के 17,23,21,412 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 2,67,92,830 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 44,88,619 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 3,12,81,449 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि कल 30 जून, 2021 को बच्चों पर फोकस करते हुए टीबी, पोलियो, डीपथीरिया व खसरा के टीके की डोज दी गयी। जून माह में 01 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 01 करोड़ 29 लाख से अधिक टीकाकरण किया गया है। उन्हांेने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

Post navigation

Previous: दिल्ली और एनसीआर के इन इलाकों में देरी से आया मानसून करना होगा इंतेज़ार
Next: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सात कालिदास मार्ग पर अपने कैंप कार्यालय में किया वृक्षारोपण

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.