Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा देश के सभी डॉक्टर्स को मिले भारत रत्न
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा देश के सभी डॉक्टर्स को मिले भारत रत्न

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग की कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ने वाले भारत के सभी डॉक्टर और नर्स को इस साल भारत रत्न मिलना चाहिए. सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पूरा देश खुश होगा. उन्होंने कहा कि अपनी जान और परिवार की चिंता किए बगैर लोगों की सेवा करने वालों को ये सम्मान होगा. ‘शहीद’ हुए डॉक्टर्स को ये सच्ची श्रद्धांजलि होगी. बता दें कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा इस वर्ष “भारतीय डॉक्टर” को भारत रत्न मिलना चाहिए. भारतीय डॉक्टर मतलब सभी डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक. शहीद हुए डाक्टर्ज़ को ये सच्ची श्रद्धांजली होगी. अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना सेवा करने वालों का ये सम्मान होगा. पूरा देश इस से खुश होगा

इस वर्ष “भारतीय डॉक्टर” को भारत रत्न मिलना चाहिए। “भारतीय डॉक्टर” मतलब सभी डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक

शहीद हुए डाक्टर्ज़ को ये सच्ची श्रद्धांजली होगी। अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना सेवा करने वालों का ये सम्मान होगा।

पूरा देश इस से खुश होगा

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 4, 2021

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश के डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के लोगों ने अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई हैं, इनको सम्मान तो ज़रूर मिलना चाहिए.

भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा मध्य जून में मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल 730 चिकित्सकों की जान कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान गई है. बिहार में सबसे अधिक 115 चिकित्सकों की कोविड-19 से मौत हुई है

जबकि दिल्ली में 109, उत्तर प्रदेश में 79, पश्चिम बंगाल में 62, राजस्थान में 43, झारखंड में 39 और आंध्र प्रदेश में 38 चिकित्सकों ने महामारी से जान गंवाई है. आईएम के मुताबिक देश में कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान 748 चिकित्सकों की मौत हुई थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर जाना हाल। …
Next: फिलीपींस में बड़ा विमान हादसा सी-130 विमान हुआ क्रैश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.