Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के बरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश के बरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (17)

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों के कब्जे से आपत्तिजनक सामान और हजारों की नगदी व मोबाइल बरामद हुए हैं.

पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया. गिरोह का सरगना किराए का मकान लेकर पत्नी की मदद से ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाता था. पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि गांधीपुरम कॉलोनी निवासी एक युवक ने प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना दी कि उसका किराएदार उसके घर में अपनी पत्नी की मदद से सेक्स रैकेट चला रहा है,

जिससे उसकी और उसके परिवार की बदनामी हो रही है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद महिला पुलिस टीम के साथ उक्त मकान में दबिश दी तो पुलिस ने मौके से तीन महिला और पांच पुरुष को हिरासत में लेकर थाने ले आई. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान, हजारों की नकदी और मोबाइल बरामद किए हैं.

पकड़े गए लोगों के मोबाइल फोन में कई लड़कियों के फोटो मिले हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अपने जानकार लोगों को व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों के फोटो भेजते थे

और तय कीमत पर लड़के गांधीपुरम स्थित मकान पर पहुंच जाते थे. गिरोह का सरगना सेक्स वर्करों से अपना कमीशन ले लिया करता था और फिर उन्हें ग्राहकों के साथ भेज दिया करते थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: टीवी अभिनेत्री आशका गोराडिया ने किया समुद्र किनारे बिकिनी में योगा
Next: दिल्ली में कोरोना नियमों का हुआ उल्लंघन लाजपत नगर मार्केट अब मंगलवार को रहेगा बंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.