Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ : कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पर थाली बजाकर किया धरना प्रदर्शन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

लखनऊ : कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पर थाली बजाकर किया धरना प्रदर्शन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार से अपना आंदोलन शुरू कर दिया है. आंदोलन की शुरुआत कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में तहसील स्तर पर प्रदर्शन कर की.

लखनऊ में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं के साथ सदर तहसील पर थाली बजाकर धरना प्रदर्शन किया.

ममता चौधरी ने कहा कि देश में इतनी महंगाई कभी नहीं हुई. इस सरकार से पहले पेट्रोल कभी 100 रुपये नहीं पहुंचा. उन्होंने कहा कि रसोई गैस 834 तक पहुंच गई है. सरकार ने उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन तो दे दिए लेकिन इतनी महंगी गैस गरीब आदमी कैसे लेगा, ऐसे कनेक्शन का क्या फायदा.

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील परिसर में थाली बजाकर विरोध जताया. कांग्रेस का ये विरोध प्रदर्शन 17 जुलाई तक चलेगा. इसमें 17 जुलाई को राज्य स्तरीय आंदोलन के तहत विधानसभा के घेराव की तैयारी है.

असल में विधानसभा चुनाव अब करीब ही हैं. ऐसे में कांग्रेस एक तरफ अपने पूरे संगठन, विभिन्न विंग को मजबूत भी कर रही है. हाल में कांग्रेस ने अपने विंग सेवा दाल

यूथ विंग NSUI, महिला विंग समेत अन्य प्रकोष्ठ और मोर्चों के साथ बैठक की थी. कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक तरफ खुद को मजबूत करने में लगी है तो दूसरी तरफ सरकार को घेरने की रणनीति पर काम चल रहा है.

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बढ़ती प्रयटकों की भीड़ को देख हाई कोर्ट ने लिया सख्त रुख
Next: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.