Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

देश के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का आज सुबह निधन हो गया. दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

दिलीप कुमार के निधन पर सिनेमा से लेकर राजनीति के लोगों ने दुख जताया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी है. वहीं, सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया.

अखिलेश ने ट्वीट कर दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी है. इस ट्वीट में उन्होंने दिलीप कुमार के साथ अपनी एक पुरानी फोटो भी शेयर की है. अखिलेश ने कहा,मौत उन्हें कहीं ले जा नहीं सकती

मौत उन्हें कहीं ले जा नहीं सकती और चाहने वालों की याद उन्हें कहीं जाने नहीं देगी… वो ‘मुग़ल-ए-आज़म’ का बगावती अंदाज़… ‘सलीम’ का अमर किरदार… आप कहीं नहीं जा सकते दिलीप साहब।

श्रद्धांजलि!

आज पुरानी राहों से, कोई मुझे आवाज़ न दे…
आज नई मंज़िल है मेरी, कल के ठिकाने भूल चुका… pic.twitter.com/wrdSmBBPor

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 7, 2021

और चाहने वालों की याद उन्हें कहीं जाने नहीं देगी. वो ‘मुग़ल-ए-आज़म’ का बगावती अंदाज़. ‘सलीम’ का अमर किरदार. आप कहीं नहीं जा सकते दिलीप साहब। श्रद्धांजलि.

बता दें कि दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे. दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारुखी ने आज एक्टर के ट्विटर से उनके निधन की जानकारी दी. उन्होंने लिखा- बहुत भारी दिल से ये कहना पड़ रहा है कि अब दिलीप साब हमारे बीच नहीं रहे.

Post navigation

Previous: लखनऊ : कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पर थाली बजाकर किया धरना प्रदर्शन
Next: विगत 24 घंटे में 191 लोग तथा अब तक 16,82,321 लोग कोविड-19 से ठीक हो हुए

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.