Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पीड़ित ने ट्रक की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ किए जाने की बात
  • क्राइम

पीड़ित ने ट्रक की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ किए जाने की बात

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
u8h8h

विधायक प्रकरण में 28 जुलाई को रायबरेली में हुए पीड़िता के रहस्यमय सड़क हादसे के गवाह/पूर्व ब्लॉक प्रमुख व दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की जमानत लेने वाले पर शुक्रवार को जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उनकी कार को ट्रक ने एक बार टक्कर मारने के बाद मारने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने ड्राइवर के साथ कार से उतरकर जान बचाई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गौरा कठेरवा गांव निवासी व नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश प्रताप सिंह पुत्र स्व.उधौ सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर वह लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अपनी कार से उन्नाव की ओर जा रहे थे।

हाइवे पर अजगैन क्षेत्र के एक ढाबा के समीप लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे कानपुर के रजिस्ट्रेशन नंबर के एक खाली ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में फंस गई।

आरोप है कि इस दौरान ट्रक चालक ने ट्रक को पीछे करते हुए दोबारा से कार में टक्कर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह जान बचा कार से बाहर की ओर भागे। लोगों के दौड़ने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर अजगैन पुलिस ने मौके पर पहुंची और ट्रक को लेकर कोतवाली चली गई।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह दुष्कर्म पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए हादसे में गवाह हैं। इतना ही नहीं उनकी कार चला रहा युवक दुष्कर्म पीड़िता के जेल में बंद चाचा के एक मामले की जमानत ले चुका है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें कई बार गवाही न देने की धमकी भी दी जा चुकी है।

अजगैन कोतवाली प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

 

 

Post navigation

Previous: ज्वैलर्स की दुकान में चोरों का डाका, पांच लाख का माल किया पार
Next: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पार्टी आगे की रणनीति पर चर्चा

Related Stories

WhatsApp Image 2025-10-01 at 4.46.18 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

दहेज लोभियों ने बहू को दी मौत, फंदे पर लटकाकर की हत्या – पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Sarvoday Times 1 year ago 0
WhatsApp Image 2025-08-25 at 5.31.55 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नवाबगंज पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण व बरामदगी कर किया गया 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 year ago 0
niv_1756038105132_1756038130746_1756112325660
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

निक्की भाटी कांड: दहेज़ की मांग ने ली मासूम ज़िंदगी, पिता बोले – इंसाफ चाहिए, सज़ा कठोरतम हो

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.