Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कुंभ मेले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधी दलों पर साधा निशाना
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

कुंभ मेले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधी दलों पर साधा निशाना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधी दलों पर निशाना साधा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य में अतीत में आयोजित कुंभ मेलों और दो साल पहले प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के बीच तुलना की. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अतीत में आयोजित मेलों को बदनाम करने का प्रयास किया गया.

विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुंभ की विरासत हजारों साल पुरानी है और यह देश की आस्था से जुड़ी हुई है, लेकिन इसे लेकर दुनिया का विचार क्या था?

अगर आप कुंभ-2019 से पहले पश्चिमी देशों में कुंभ पर कुछ लिखा हुआ देखेंगे तो उसमें भगदड़, अव्यवस्था, गंदगी और अराजकता शब्दों की भरमार मिलेगी. वहां परस्पर समन्वय के स्थान पर परस्पर मतभेद मिलेगा. उसे बदनाम करने की कोशिश की गई.

उन्होंने कहा, ‘‘आपने देखा कि इस साल हरिद्वार कुंभ में कैसे शरारत की गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश में हमें दिव्य और भव्य कुंभ के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ.’’ उन्होंने कहा कि 2019 में प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन हुआ, 45 दिन लंबे इस आयोजन में 24 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को बेहतर कार्यकाल की दी शुभकामनाएं आज अपना कामकाज संभालेंगे
Next: आगरा जिले की एक सड़क का नाम दिवंगत नेता अशोक सिंघल के नाम पर रखा गया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.