Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आगरा जिले की एक सड़क का नाम दिवंगत नेता अशोक सिंघल के नाम पर रखा गया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

आगरा जिले की एक सड़क का नाम दिवंगत नेता अशोक सिंघल के नाम पर रखा गया

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (14)

यूपी के आगरा जिले की एक सड़क का नाम विश्व हिन्दू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल के नाम पर रखा गया है. जिला प्रशासन ने घटिया आजम खान सड़क का नाम बदलकर अशोक सिंघल के नाम पर रखा है. शहर के मेयर ने सोमवार को बताया कि अशोक सिंघल का जन्म उसी क्षेत्र में हुआ था, जहां सड़क का नाम रखा गया है.

गौरतलब है कि इस सड़क का पुराना नाम ‘घटिया आजम खान’ था. आगरा के मेयर नवीन जैन ने बताया कि सड़क का नाम बदलने का प्रस्ताव शहीद नगर वार्ड के पार्षद जगदीश पचौरी ने पेश किया.

आगरा नगर निगम के 13वें सत्र में इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया. जैन ने बताया कि दिवंगत नेता सिंघल का जन्म 27 सितंबर, 1926 को इसी रोड पर स्थित एक मकान में हुआ था.

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद को बड़ी पहचान दिलाने में अशोक सिंघल का सबसे बड़ा योगदान रहा. देश और विदेश में भी राम मंदिर निर्माण के पक्ष में माहौल बनाने और आंदोलन में उन्होंने बड़ी और आक्रामक भूमिका निभाई थी.

1981 में वीएचपी से जुड़ने वाले अशोक सिंघल के नेतृत्व में ही 1984 में विशाल धर्म संसद का आयोजन किया गया. इसी धर्म संसद में राम मंदिर निर्माण को लेकर निर्णायक आंदोलन शुरू करने का संकल्प लिया गया था.

इसके अलावा 1989 में अयोध्या में विवादित स्थल के पास राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने में भी सिंघल का अहम योगदान था. अपनी फायरब्रांड छवि के कराण सिंघल राम भक्तों और हिंदुओ के बीच काफी लोकप्रिय हुए. हालांकि, 2015 में उनका भी निधन हो गया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कुंभ मेले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधी दलों पर साधा निशाना
Next: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सड़कों पर ट्रैफिक अब नहीं जूझना पड़ेगा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.