Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सड़कों पर ट्रैफिक अब नहीं जूझना पड़ेगा
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सड़कों पर ट्रैफिक अब नहीं जूझना पड़ेगा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सड़कों पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है. ट्रैफिक की वजह से लोगों को अक्सर लंबे जाम में जूझना पड़ता है. हालांकि, अब ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए

अलग तरीका अपनाया जा रहा है. लोगों को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए ये नई पहल की जा रही है. दरअसल, देहरादून की सड़कों पर लगी लाल बत्ती अब खुद ही ऑन-ऑफ होंगी.

दरअसल, राजधानी देहरादून में ट्रैफिक लाइट्स को ऑटोमेटिक करने की तैयारी की जा रही है. देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए पुलिस अब रडार के माध्यम से ट्रैफिक लाइट्स को ऑटोमेटिक करने जा रही है.

ट्रैफिक लाइट्स वाहनों के दबाव के अनुसार ऑन-ऑफ होंगी जिससे लोगों को जाम के झाम से काफी हद तक निजात मिल सकेगी. इसके लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से देहरादून पुलिस की बात हुई है. जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाना है.

देहरादून एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि जाम को लेकर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से बात की गई है. कहा गया है कि रडार सभी लाइट्स पर लगाया जाए. एसएसपी ने कहा कि अभी ट्रैफिक सुधार के लिए चौक-चौराहों पर स्टडी की भी की जा रही है, ज्यादातर रेड लाइट्स में रडार लगाये जायेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आगरा जिले की एक सड़क का नाम दिवंगत नेता अशोक सिंघल के नाम पर रखा गया
Next: देश में खाली पड़ी तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव आयोग करवाने जा रही उपचुनाव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.