Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये लगभग 23 हजार नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये लगभग 23 हजार नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (7)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23 हजार 529 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 311 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 28 हजार 718 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 30 लाख 14 हजार 898 हो गई है.

वहीं, अब एक्टिव केस घटकर 2 लाख 77 हजार 20 हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 37 लाख 39 हजार 980 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 48 हजार 62 लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 65 लाख 34 हजार 306 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 88 करोड़ 34 लाख 70 हजार 578 हो गया है.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस के 15 लाख 6 हजार 254 टेस्ट किए गए. जिसके बाद महामारी की शुरूआत से लेकर अबतक पूरे देश में 56 करोड़ 89 लाख 56 हजार 439 टेस्ट किए जा चुके हैं.

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12 हजार 161 नए मामले सामने आए है.

वहीं 155 लोगों की मौत हो गई. केरल में कल 17 हजार 862 लोग ठीक भी हुए हैं. राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर एक लाख 43 हजार 500 हो गई है. जबकि अबतक 24 हजार 965 लोगों की मौत हो चुकी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने कब लगने वाला है साल का आखिरी चंद्रग्रहण
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे कानपुर का दौरा साथ ही कारोबारी मनीष गुप्ता के परिजनों से कर सकते है मुलाकात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.