Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे कानपुर का दौरा साथ ही कारोबारी मनीष गुप्ता के परिजनों से कर सकते है मुलाकात
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे कानपुर का दौरा साथ ही कारोबारी मनीष गुप्ता के परिजनों से कर सकते है मुलाकात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (9)

गोरखपुर पुलिस की कथित पिटाई से कानपुर के कारोबारी की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. कारोबारी मनीष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि मनीष के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं. गौरतलब है कि इस मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है जबकि तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

उधर सीएम योगी आदित्यनाथ आज कानपुर का दौरा करेंगे. कहा जा रहा है कि इस दौरान सीएम मनीष के परिजनों से मुलाकात भी कर सकते हैं. योगी ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजे का एलान भी किया है. साथ ही मुख्‍यमंत्री ने परिजनों को निष्‍पक्ष जांच का आश्‍वासन भी दिया है.

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर के होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. मनीष गोरखपुर के एक होटल में अपने दोस्तों से मिलने आए थे. आरोप है कि देर रात कुछ पुलिसकर्मी घुसे और उन्होंने मनीष की जमकर पिटाई की.

मनीष को इलाज के लिए निजी अस्‍पताल ले जाया गया. हालत बिगड़ने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उनकी मौत हो गई. मनीष की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मनीष गुप्ता की मौत को लेकर सियासत भी हो रही है. बीती शाम सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर मनीष को श्रद्धां‍जलि दी. इस अवसर पर सपा पदाधिकारियों ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने के साथ दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. इसके साथ ही मृतक की पत्‍नी को नौकरी और एक करोड़ रुपए का मुआवजा भी देने की मांग की.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये लगभग 23 हजार नए मामले
Next: सीबीआई की टीम ने की आनंद गिरि को देर रात हरिद्वार बुलाकर पूछताछ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.