Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब दौरे पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब दौरे पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (19)

पंजाब में कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है तो वहीं चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ताल ठोक रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर हैं. आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. माना जा रहा है

कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम केजरीवाल पंजाब में आम आदमी पार्टी का चेहरा घोषित कर सकते हैं. दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे अरविंद केजरीवाल का आज अंतिम दिन है. सीएम केजरीवाल सुबह करीब 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दे सकते हैं.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब से आप के सांसद भगवंत मान के अलावा जनरैल सिंह, पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा और हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है और बिजली, पानी, रोजगार, किसान के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को ना सिर्फ घेरना शुरू कर दिया है बल्कि ये भी बता दिया कि उनका चुनावी मुद्दा क्या होगा.

केजरीवाल ने ये साफ कर दिया कि जिन 5 वादों को कैप्टन सरकार साढे चार साल में पूरा नहीं कर सकी, उसे उन्होंने दिल्ली में महज 49 दिन की अपनी पहली सरकार में मुमकिन कर दिखाया था. उससे पहले बुधवार को केजरीवाल ने लुधियाना में पंजाब के उद्योगपतियों और कारोबारियों के साथ मिलकर इस चुनाव में सरकार बनाने को लेकर दम्भ भरा.

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि हम आपसे समर्थन मांगने नहीं, सरकार में पार्टनरशिप का ऑफर लेकर आए हैं. बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के 20 विधायक हैं और वो मुख्य विपक्षी दल है. पंजाब में अगले 4 महीने में चुनाव होने वाले हैं और आम आदमी पार्टी कांग्रेस में चल रहे अंदरुनी कलह का सियासी फायदा उठाने की कोशिश में जुटी हुई है.

इससे पहले जब केजरीवाल बुधवार की दोपहर मोहाली से लुधियाना पहुंचे तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया. विरोध प्रदर्शन के बाद लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने केजरीवाल के काफिले के साथ घटी इस घटना को लेकर सुरक्षा जांच के आदेश दिए हैं.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के एक इलाके में सीएनजी लीकेज होने से मचा हड़कंप
Next: मुख्यमंत्री का जनपद कानपुर नगर भ्रमण साथ ही उन्नाव में किया परियोजनाओं का लोकार्पण

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.